भारतमाला परियोजना को रफ्तार: रायपुर–बिलासपुर 6-लेन और समृद्धि मार्ग विस्तार का प्रस्ताव
CG News: भारतमाला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सड़क नेटवर्क को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने रायपुर के आरंग से बिलासपुर के दर्री तक करीब 95 किलोमीटर लंबा 6-लेन एक्सेस कंट्रोल मार्ग बनाने और मुंबई–नागपुर समृद्धि मार्ग का विस्तार रायपुर तक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को सौंपा है। इस सिलसिले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रस्ताव पर चर्चा की।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बैठक में छत्तीसगढ़ की आठ सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने और 13 मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्गों को अपग्रेड करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि राज्य के उत्तरी हिस्से में कोयला खदानें और दक्षिणी हिस्से में लौह अयस्क खदानें स्थित हैं। ऐसे में मुंबई–नागपुर–रायपुर तक 8-लेन एक्सेस कंट्रोल कनेक्टिविटी औद्योगिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। भारत माला परियोजना से खनिज, स्टील और सीमेंट परिवहन को बड़ी मजबूती मिलेगी।
आरंग से दर्री तक प्रस्तावित 6-लेन भारतमाला कॉरिडोर बनने से रायपुर से बिलासपुर की दूरी लगभग एक घंटे में तय की जा सकेगी। साथ ही राज्य की तीनों भारतमाला सड़कें आपस में जुड़ जाएंगी। इससे लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
डिप्टी सीएम ने बिलासपुर में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या का भी जिक्र किया। इसके समाधान के लिए एनएचएआई के माध्यम से हाईकोर्ट बोदरी से सेंदरी तक करीब 32 किलोमीटर लंबा फोर-लेन बायपास प्रस्तावित किया गया है। इस बायपास से प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर और लॉजिस्टिक पार्क सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेंगे, जिससे शहर के भीतर यातायात दबाव कम होगा और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार