विधानसभा सत्र में मोहन सरकार का बड़ा ऐलान, 5 हजार करोड़ से अधिक का बजट
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा. बजट सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी. वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार अनुपूरक बजट की राशि 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो सकती है. हालांकि, इसका आकार पिछले वर्षों की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा रहेगा।
तीसरे अनुपूरक बजट के लिए विचार-विमर्श जारी
अनुपूरक बजट को लेकर विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मंगाए जा चुके हैं. वित्त विभाग इन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर रहा है और जल्द ही अनुपूरक बजट की अंतिम राशि तय की जाएगी. वित्त अधिकारियों ने बताया कि तीसरे अनुपूरक बजट में वही प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे, जिनके लिए राज्य आकस्मिक निधि से अग्रिम स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. इसके अलावा ऐसे प्रस्ताव भी शामिल हो सकते हैं, जिनमें केंद्र सरकार या किसी अन्य एजेंसी की वित्तीय सहायता स्वीकृत हो चुकी हो और जिन्हें मौजूदा बजट प्रावधानों से पूरा करना संभव नहीं है. विशेष केंद्रीय सहायता योजनाओं के अंतर्गत भारत सरकार को भेजे गए या भेजे जाने वाले प्रस्तावों, जिनके लिए अलग बजट मद खोलने की आवश्यकता होगी, उन्हें भी अनुपूरक बजट में शामिल किया जा सकता है. वहीं, ऐसे नए मदों को शामिल नहीं किया जाएगा, जिनसे राज्य के वित्तीय संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़े।
‘जीरो बेस्ड बजट’ बना वजह
वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अनुपूरक बजट का आकार छोटा रहने का प्रमुख कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट ‘जीरो बेस्ड बजट’ प्रक्रिया के तहत तैयार किया जाना है. इस प्रक्रिया में बजट अनुमान शून्य से शुरू किए गए और पूर्व वर्षों के व्यय को आधार नहीं बनाया गया. सभी विभागों की चल रही और प्रस्तावित योजनाओं का बारीकी से मूल्यांकन कर वास्तविक जरूरत के अनुसार बजट प्रावधान किए गए. इसी वजह से अधिकांश विभागों ने अनुपूरक बजट में अतिरिक्त राशि की मांग नहीं की।
मोहन सरकार के अब तक के अनुपूरक बजट
दिसंबर 2024: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹22,460 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट
मार्च 2025: वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹19,206 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट
जुलाई 2025: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹2,356 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट
दिसंबर 2025: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹13,476 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार