प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम का नाम सुनकर चिढ़ गए पाकिस्तान टीम के कप्तान, बोले- एक दिन...
पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने वाली है। इसकी शुरुआत आज यानी 29 जनवरी से हो रही है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने तमाम सवालों के जवाब दिए, लेकिन जब उनसे बाबर आजम की स्लो बैटिंग को लेकर पूछा गया तो वे बाबर के बारे में सुनते ही चिढ़ गए और उन्होंने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि एक दिन वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आएं और उस दिन बाबर की बात न हो। उन्होंने कहा कि टीम में 14 खिलाड़ी और भी हैं।लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान अली आगा से पूछा गया कि बीबीएल में उनका प्रदर्शन खराब था। उनकी स्लो बैटिंग थी। क्या वे इसमें सुधार करेंगे? इसके जवाब में सलमान अली आगा ने कहा, "मेरी तो एक ही ख्वाहिश है कि किसी दिन मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में आऊं तो बाबर के बारे में ना सवाल हो। मतलब और भी 14 लोग हैं टीम में और भी बैट्समैन हैं उनके बारे में भी सोचे उनके बारे में भी बात किया करें। छोड़ दें उननको करने दें बैटिंग अब। वह अच्छी बैटिंग ही कर रहे थे। आप बिग बैश में कह सकते हैं कि वह उस तरह की परफॉर्मेंस नहीं कर सके, जिस तरह की उनकी टीम उनसे उम्मीद कर रही होगी, लेकिन हमारे लिए वह बहुत अच्छी परफॉर्मेंस कर रहे हैं मेरे ख्याल से। जो उनका रोल है वह उसको बहुत अच्छे तरीके से निभा रहे हैं और अब मेरे लिए वही मैटर करता है। बिग बैश में क्या हुआ? मुझे उससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता।"आपको बता दें, पत्रकार कप्तान सलमान आगा से उस प्रदर्शन के बारे में बात कर रहे थे, जो उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई बिग बैश लीग यानी बीबीएल में किया था। वे फाइनल से पहले ही टीम से ड्रॉप कर दिए गए थे और बहाना दिया गया था कि वे नेशनल ड्यूटी की वजह से टीम छोड़ रहे हैं। बाबर आजम ने बीबीएल में 11 मैचों में कुल 202 रन बनाए। 58 उनका बेस्ट स्कोर था। औसत उनका 22.44 का था, जबकि स्ट्राइक रेट 103.06 का था। 19 चौके और 3 छक्के पूरे सीजन में उन्होंने लगाए।
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं