टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाली टीमें; न्यूजीलैंड नंबर-1 बनने की कगार पर!
न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 में भारत को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त बना चुकी सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती है। भारत चौथे टी20 में पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ उतरा, जिसकी वजह से बैटिंग कमजोर पड़ गई और भारत 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 165 रनों पर ही ढेर हो गया। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ भारत के खिलाफ सीरीज में जीत का खाता तो खोला ही, साथ ही वह टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाली तीसरी टीम भी बनी। जी हां, न्यूजीलैंड ने इस मामले में वेस्टइंडीज को पछाड़ा है।
गौती भाई और सूर्या का शुक्रिया; दुबे ने कोच-कप्तान को किस बात का दिया क्रेडिट?
न्यूजीलैंड की यह 29 मैचों में भारत के खिलाफ 11वीं जीत है, कीवी टीम को इस दौरान 15 बार हार का भी सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।उनके ऊपर साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें हैं। साउथ अफ्रीका के नाम भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड है।दुबे ने एक झटके में तोड़ा रोहित-सूर्या का रिकॉर्ड, युवी-अभिषेक के क्लब में शामिल साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 35 T20I खेले हैं, जिसमें उन्हें 13 में जीत मिली है, वहीं 21 हारे हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें 12-12 जीत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ 3 मैच जीतते ही इस लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच सकती है।
T20I में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें-
साउथ अफ्रीका- 13
इंग्लैंड- 12
ऑस्ट्रेलिया- 12
न्यूजीलैंड- 11
वेस्टइंडीज- 10
श्रीलंका- 9
पाकिस्तान- 3
जिम्बाब्वे- 3
पाकिस्तान को T20I में भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के बराबर तीन ही जीत मिली है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ T20I में पहली जीत 2012 में नसीब हुई थी, इसके बाद मैन इन ग्रीन ने टीम इंडिया को 2021 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से धूल चटाई थी, उस समय टीम के कप्तान बाबर आजम थे। पाकिस्तान को तीसरी और आखिरी जीत भारत के खिलाफ 2022 एशिया कप में नसीब हुई थी।
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं