चौथी बार बोनस शेयर देने का ऐलान, 1 पर 1 शेयर फ्री दे रही कंपनी, शेयर खरीदने की लूट
eClerx सर्विसेज लिमिटेड शेयर के शेयर गुरुवार, 29 जनवरी को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही करीबन 5% तक चढ़ गए और 4624 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे बोनस शेयर का ऐलान है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास जितने शेयर होंगे, उन्हें उतने ही अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे। हालांकि, रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है। बता दें कि कंपनी के शेयर का फेस वैल्यू ₹10 है। बोर्ड के फैसले के 60 दिनों के भीतर बोनस शेयर शेयरधारकों के डीमैट खातों में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। यानी 27 मार्च 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
चौथा बोनस शेयर दे रही कंपनी
बता दें कि eClerx सर्विसेज लिमिटेड का चौथा बोनस इश्यू है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2022 में 1:2 के रेशियो में बोनस दिया था। उससे पहले दिसंबर 2012 में 1:3 और जुलाई 2010 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर जारी किए गए थे। खास बात यह है कि कंपनी बीते कुछ सालों से अपने शेयरधारकों को लगातार रिवार्ड करती आ रही है। बोनस के साथ-साथ eClerx ने शेयर बायबैक भी किए हैं। हाल ही में दिसंबर 2025 और उससे पहले जुलाई 2024 में कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों का बायबैक पूरा किया था। बता दें कि कंपनी के शेयर पिछले 6 महीनों में 22% और 1 साल में करीब 45% का शानदार रिटर्न दिया है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं। तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 6.47% बढ़कर ₹1,070 करोड़ हो गया, जबकि शुद्ध मुनाफा (PAT) में सालाना आधार पर करीब 40% की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली और यह ₹191.8 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA में भी 1.84% की बढ़त दर्ज की गई, जो ₹276.2 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन थोड़ा घटकर 26.99% से 25.81% पर आ गया। कंपनी के बिजनेस ग्रोथ को अलग-अलग सेक्टर्स से सपोर्ट मिला है। ‘इमर्जिंग सेगमेंट’ में सबसे तेज 30% की तिमाही बढ़त रही, जबकि ‘फैशन’ सेगमेंट 9.1% बढ़ा।
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं