300 जरूरतमंद बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी बाबा बागेश्वर ने उठाई
छतरपुर। करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में एक पखवाड़े बाद फिर से शहनाइयां गूंजने वाली हैं. बागेश्वर धाम की दान पेटी में आने वाली चढ़ोत्तरी से पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री हर वर्ष गरीब, अनाथ, मातृहीन, पितृ हीन और अत्यंत निर्धन बेटियों को वैवाहिक बंधन में बांधते हैं. शिवरात्रि के अवसर पर होने वाले सप्तम कन्या विवाह महोत्सव में जिन 300 बेटियों का विवाह होगा, उनकी सूची जारी कर दी गई।
60 जिलों की 300 बेटियां वैवाहिक बंधन में बंधेंगे
देश के बाहर नेपाल सहित देश के 10 राज्यों के साठ जिलों की 300 बेटियों का चयन किया गया है. इन बेटियों में साठ ऐसी बेटियां हैं जो अनाथ हैं. इसके अलावा 138 बेटियां पितृ हीन हैं. साथ ही 28 बेटियां मातृ हीन हैं. आठ ऐसी बेटियां हैं जो दिव्यांग हैं. वहीं 23 दिव्यांग माता-पिता की बेटियां भी इस विवाह में शामिल होकर अपना नया जीवन शुरू करने जा रही हैं. 39 बेटियां उन परिवारों की हैं, जो अत्यंत निर्धन हैं।
कल शाम जारी की गई सूची
बीती शाम मुंबई स्थित बागेश्वर सनातन मठ भिवंडी से बागेश्वर महाराज ने कन्या विवाह में शामिल होने वाली बेटियों की सूची जारी की है. बागेश्वर महाराज ने कहा कि धाम की दान पेटी में जो भी राशि प्राप्त होती है, वह इन बेटियों के विवाह में खर्च की जाती है. वे कहते हैं कि देशभर के मठ, मंदिरों से अगर इस तरह का चलन शुरू हो जाए तो न केवल गरीब बेटियों का घर बसेगा बल्कि कोई भी व्यक्ति बेटी को बोझ नहीं मानेगा।
1 से 15 दिसंबर 2025 तक फॉर्म जमा किए गए
देश के 10 राज्यों के साठ जिलों की बेटियां परिणय सूत्र में बंधेंगी. एक बेटी नेपाल से भी बागेश्वर धाम विवाह करने आ रही है. बेटी का विवाह नेपाल में ही हो रहा है. कन्या और वर पक्ष की ओर से बागेश्वर धाम आकर 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच सभी दस्तावेजों सहित फॉर्म जमा किए गए थे इसलिए उनका चयन किया गया है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार की बेटियां वैवाहिक बंधन में बंधकर अपना नया जीवन शुरू करेंगी. इस विवाह में मध्य प्रदेश की 229 और उत्तर प्रदेश की 56 बेटियां शामिल हो रही हैं।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर