सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से होता है गांवों का समग्र विकास : मंत्री चौहान
भोपाल : अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि गांवों का समग्र विकास सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से होता है।सड़क मार्ग बनने से विकास कार्य सीधे आमजन तक पहुंचते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। मंत्री चौहान बुधवार को आलीराजपुर जिले के सोंडवा ब्लॉक के ग्राम चिलवट मथवाड़–धनबयडी सड़क मार्ग निर्माण कार्य के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री चौहान ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल टॉवर स्थापित होने से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब ऑनलाइन ग्रामीणों तक पहुंच रहा है। सड़क मार्ग सुगम होने से आसपास के क्षेत्रों से व्यापारी गांवों में बाजार-हाट लगाने आ रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है।
मंत्री चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में आय के वैकल्पिक स्रोत ढूँढ़ना आवश्यक है। पशुपालन से दूध उत्पादन एवं गोबर खाद से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से खेती-किसानी के साथ-साथ वैकल्पिक व्यवसाय अपनाने का आह्वान किया। पशुपालन,मोबाइल रिपेयरिंग, टाइल्स लगाने, मोटर रिपेयर, सिलाई जैसे व्यवसायों से अतिरिक्त आय के साधन विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि छकतला क्षेत्र में हीरा घिसाई का कार्य कई युवा कर रहे हैं, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त हो रहा है।
मंत्री चौहान ने कहा कि सरकार किसानों को सोलर पैनल लगाने पर अनुदान प्रदान कर रही है और नर्मदा पट्टी क्षेत्र के किसान सोलर पैनल से मोटर भी चला सकते हैं। जल संग्रहण योजनाओं के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं, जिससे स्थानीय जल का उपयोग सिंचाई में किया जा सके और सिंचित क्षेत्र का विस्तार हो।
मंत्री चौहान द्वारा सोंडवा ब्लॉक के ग्राम चिलवट मथवाड़ से धनबयडी तक प्रस्तावित 7 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग निर्माण कार्य जिसकी लागत 785.16 लाख रुपये है का विधिवत भूमि-पूजन किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर