साउथ अफ्रीका समेत 5 टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर, जानिए क्या है भारत
U19 World Cup 2026 के डबल सुपर 6 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सेमीफाइनल के लिए 12 टीमों में लड़ाई हो रही थी, लेकिन इनमें से 5 टीमें टूर्नामेंट में अब आगे नहीं जा पाएंगी। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड समेत 5 टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं और सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। इंडिया और पाकिस्तान अभी टूर्नामेंट में जीवित हैं। दोनों का एक-एक मुकाबला बाकी भी है। दोनों आपस में एक फरवरी को भिड़ने वाले हैं। इससे पहले जान लीजिए कि कौन-कौन सी टीमें सुपर 6 के बाद आगे नहीं खेल पाएंगी।जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जा रहे आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के डबल सुपर 6 के लिए ग्रुप ए और डी से ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड ने क्वालीफाई किया था। वहीं, ग्रुप बी और सी से भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और मेजबान जिम्बाब्वे ने सुपर 6 में जगह बनाई थी। ग्रुप ए और डी से साउथ अफ्रीका और आयरलैंड आगे नहीं जाएंगे, जबकि दूसरे ग्रुप से न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और मेजबान जिम्बाब्वे की टीम का सफर समाप्त हो गया है।ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें ग्रुप ए और डी से जिंदा हैं, जबकि ग्रुप बी और सी से इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम जीवित हैं। इन्हीं में से कोई चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। इस समय ग्रुप ए-डी में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम टॉप पर हैं, जबकि ग्रुप बी-सी से भारत और इंग्लैंड की टीम टॉप 2 में हैं। ऐसे में बाकी के मुकाबले बहुत ज्यादा दिलचस्प होने वाले हैं। इंग्लैंड की टीम ने अगर न्यूजीलैंड को हरा दिया तो फिर टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इसके बाद इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच नॉकआउट मुकाबले की तरह होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप ए-डी से सेमीफाइनल में आसानी से प्रवेश कर जाएगी, जो 3 मैच जीत चुकी है।
रुद्राक्ष पहनने से पहले जरूर जानें: महिलाओं के लिए सही रुद्राक्ष और उसके नियम
‘काशी के कोतवाल’ Kal Bhairav की कहानी: आखिर क्यों हुआ Brahma का शिरच्छेद?
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा