रायपुर में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, रोलिंग पेपर बेचने वाले 9 संस्थान सील
रायपुर में युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (IPS) के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत गांजा सेवन को बढ़ावा देने वाली सामग्री बेचने वाले दुकानों और ठेलों को चिन्हित किया गया।
जांच में सामने आया कि शहर के कई पान ठेले और गुमटियां युवाओं को गांजा पीने के लिए उपयोग किए जाने वाले गोगो या रोलिंग पेपर और चिलम खुलेआम बेच रहे थे। पुलिस ने इस नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए करीब दो लाख रुपये मूल्य के भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जब्त किए। इनका उपयोग गांजे की सिगरेट बनाने में किया जाता है, जो युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा माना जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने COTPA एक्ट के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक क्षेत्रों में अवैध सामग्री बेचने वाले नौ संस्थानों को सील कर बंद करा दिया गया है।
पुलिस ने रोलिंग पेपर नशा के पीछे सक्रिय सप्लाई चेन का भी खुलासा किया है। पूछताछ में थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं, जो शहर में अवैध सामग्री की आपूर्ति कर रहे थे। इन मुख्य कड़ियों के खिलाफ जल्द छापेमारी की तैयारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि रोलिंग पेपर नशा युवाओं को नशे की ओर धकेल रहा है, इसलिए इस तरह की सामग्री की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर