चांदी पहली बार 3.70 लाख पर पहुंची, एक झटके में लगाई 40500 रुपये की ऊंची छलांग
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त चमक देखी गई। चांदी 40,500 रुपये यानी 12.3 प्रतिशत की भारी छलांग लगाकर 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 7,300 रुपये यानी 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई।PTI के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतें पहली बार 100 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गईं, जिससे सुरक्षित संपत्तियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण और बढ़ गया। वैश्विक बाजारों में सोने में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा।सोना 79.13 डॉलर यानी 1.58 प्रतिशत बढ़कर 5,087.48 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सात कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 19 जनवरी के 4,670.89 डॉलर प्रति औंस से लगभग नौ प्रतिशत यानी 416.59 डॉलर बढ़ गई हैं।क्यों इतनी तेज है चांदी की रफ्तार औद्योगिक इस्तेमाल: चांदी सिर्फ सिक्कों, गहनों या बर्तनों में इस्तेमाल नहीं होती। उसके अनेक औद्योगिक इस्तेमाल हैं। सोने के बाद चांदी ही सबसे अच्छी सुचालक है। ताप ऊर्जा और विद्युत, दोनों के लिए।कहां हो रहा इस्तेमाल: इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में यह स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, कंप्यूटर और टीवी में सर्किट बोर्ड, कनेक्टर व सेमीकंडक्टर बनाने में इस्तेमाल होती है। सोलर पैनल के फोटोवोल्टिक सेल में चांदी की अहम भूमिका है। दवाओं के अलावा चिकित्सा उपकरणों और बैटरियों में यह इस्तेमाल होती है। ऑटो उद्योग में यह इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों और सेंसर बनाने में लगती है। इसके अलावा पेट्रोकेमिकल उद्योग में रासायनिक समीकरणों को तेज करने के लिए उत्प्रेरक के तौर पर भी चांदी का इस्तेमाल होता है।कम नहीं हो रही डिमांड:चांदी के उत्पादन या खपत का आधे से ज्यादा हिस्सा औद्योगिक उत्पादन में जाता है, और सोने की तरह यह बची भी नहीं रहती, बल्कि बहुत बड़ी मात्रा में इसकी खपत हो जाती है। इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई और सौर ऊर्जा जैसे उद्योगों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि चांदी की औद्योगिक मांग अभी और बढ़ने वाली है।
रुद्राक्ष पहनने से पहले जरूर जानें: महिलाओं के लिए सही रुद्राक्ष और उसके नियम
‘काशी के कोतवाल’ Kal Bhairav की कहानी: आखिर क्यों हुआ Brahma का शिरच्छेद?
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा