बैंक बंद, काम ठप: लेन-देन के लिए भटकते रहे लोग
बिलासपुर| देश भर में बैंक कर्मचारी 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है. प्रदेश भर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से कामकाज और लेन-देन पर बुरा असर पड़ा है. दुर्ग जिले में भी बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई. फाइव डे वर्किंग की मांग को लेकर सेंट्रल बैंक सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारी सामूहिक हड़ताल हैं. सेक्टर-1 स्थित स्टेट बैंक परिसर से बैंक कर्मचारियों ने रैली निकालते हुए जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. कर्मचारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर फाइव डे वर्किंग लागू करो, बैंक कर्मियों को न्याय दो जैसे नारे लिखे हुए थे.
दुर्ग में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
दुर्ग में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लगभग सभी बैंक बंद रहे.
बैंक बंद होने की वजह से रोजमर्रा के काम से बैंक पहुंचे आम नागरिकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा.
करोड़ों रुपए के चेक क्लियरेंस, लेन-देन और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे.
बैंक कर्मचारी आशा ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से फाइव डे बैंकिंग की मांग है.
यूनियन कई बार केंद्र सरकार के सामने यह मुद्दा उठा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया.
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते काम के बोझ के कारण कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. मजबूरी में पूरे दिन का कार्य बहिष्कार किया गया है और यदि जरूरत पड़ी तो भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है, जिस पर उच्च स्तर पर चर्चा जारी है.अंबिकापुर में ठेकेदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला बैंक पहुंची महिला ग्राहक हर्ष ताम्रकार ने बताया कि वे छुट्टी लेकर बैंक पहुंची थीं, लेकिन बैंक बंद देखकर निराश होकर वापस लौटना पड़ा. उन्होंने कहा कि वे एक टीचर हैं, बच्चों की पढ़ाई भी छूट गई और बैंक का काम भी नहीं हो सका. अब उन्हें दोबारा छुट्टी लेकर आना पड़ेगा. फाइव डे वर्किंग की मांग को लेकर शुरू हुई. यह हड़ताल अब जनजीवन को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है, जिससे आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं.
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी हो गए मौन भागीरथपुरा जैसी दूषित पानी से घटी घटना का इंतजार हो रहा है रामपुरा में
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
“पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा” जैसे मैसेज कॉपियों में मिले
स्टेशन से मोबाइल लेकर भागे चोर, पुलिस ने मामला दर्ज किया