यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बुलाई राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5 दिन वर्क वीक की मांग
रायपुर|आज देश भर में बैंक कर्मचारी अपनी लंबे समय से चली आ रही पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. इसके चलते देश भर समेत छत्तीसगढ़ के बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा.इससे पहले शनिवार, रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते पहले से ही बैंक बंद हैं. इस पर 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की यूनियनों की इस हड़ताल ने लगातार 4 दिनों तक बैंकों को बंद रखेगा, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है.
5 डे वर्किंग की मांग पर बैंक यूनियनों की हड़ताल
बैंक यूनियनों ने बैंकिंग इंडस्ट्री में पांच दिन का वर्किंग वीक लागू की मांग को लेकर हड़ताल की है, जिसमें मौजूदा सिस्टम के अनुसार सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार के बजाय सभी शनिवार को छुट्टी घोषित किया जाए. वी.के. शर्मा ने बताया कि 2015 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और केंद्र सरकार के साथ हुए एक समझौते में इस पर सहमति बनी थी. यह प्रस्ताव 2023 में केंद्र सरकार को भेजा गया था, लेकिन पिछले दो सालों से मंज़ूरी पेंडिंग है. सरकार की चुप्पी के कारण अब बैंक यूनियनों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया है.
छत्तीसगढ़ में कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद?
बैंक यूनियन के आवाहन पर देशभर के सरकारी बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे. वहीं इसमें छत्तीसगढ़ के ये बैंक भी आज बंद रहेंगे.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI),
पंजाब नेशनल बैंक (PNB),
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda),
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India),
केनरा बैंक (Canara Bank),
इंडियन बैंक (Indian Bank).
किन बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर?
इस हड़ताल के कारण बैंक से संबंधित इन सेवाओं पर असर पड़ सकता है:
चेक क्लियरेंस
नकद जमा और निकासी
शाखाओं में ग्राहक सेवाएं
लोन और दस्तावेज़ से जुड़े काम
हालांकि, ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहने की संभावना है.
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
आयुष्मान योजना के बजट में गड़बड़ी, जबलपुर मेडिकल कॉलेज पर आरोप
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
पनागर टीआई पर गिरी गाज, 4 पुलिसकर्मी निलंबित, 6 थाना प्रभारी को नोटिस
14.92 लाख रुपये के भुगतान में अनियमितता के आरोप
‘लुटेरा’ फिल्म की कहानी के पीछे का राज, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
तिलक नगर में बवाल: बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार