अस्पताल के सामने जाम हुए 108 एंबुलेंस के गेट, बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव बाहर
सतना: मध्य प्रदेश के सतना में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से एक मरीज की जान जाने की खबर सामने आई. आरोप लगा कि 108 एंबुलेंस का दरवाजा नहीं खुला, जिसके चलते मरीज को वक्त पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई. बीते एक-दो दिन में इस तरह के आरोप लगाए गए. हालांकि सामने आया है कि मरीज की मौत पहले ही हो चुकी थी, लेकिन ये बात भी सच है कि 108 एंबुलेंस का दरवाजा जाम हो गया था, जिससे ड्राइवर को शव निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी थी.
गंभीर स्थिति में मरीज को एंबुलेंस से किया गया था रेफर
अक्सर 108 एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही खबरें सामने आती रहती हैं, इस बार एक गंभीर मरीज की मौत के बाद उसका शव एंबुलेंस से उतारने के लिए ड्राइवर को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. मैहर के रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य से मरीज रामप्रसाद उम्र 67 वर्ष नामक बुजुर्ग की हार्ट अटैक आने के बाद गंभीर स्थिति में उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया. बताया गया कि मरीजा का ब्लडप्रेशर 198/112 था. इस स्थिति में रेफर के दौरान जिला अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर 108 एम्बुलेंस का दरवाजा खुला ही नहीं.
एंबुलेंस का दरवाजा हुआ था जाम
काफी देर तक प्रयास करने के बाद ड्राइवर को खिड़की के रास्ते अंदर घुसकर दरवाजा तोड़ना पड़ा. तब जाकर मरीज को बाहर निकाला जा सका, हालांकि जब डॉक्टरों ने चेकअप कर मरीज को मृत घोषित किया. बताया गया कि उसकी मौत रास्ते में ही हो चुकी थी. जिसके बाद फिर मरीज के शव को लेकर परिजन वापस उसी एंबुलेंस से अपने घर की ओर चले गए. वहीं इस घटना का वीडियो सामने आया, जहां कहा जा रहा है कि दरवाजा न खुलने की वजह से मरीज को उचित समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई.
डॉक्टर का दावा, मरीज की रास्ते में ही हो चुकी थी मौत
वहीं मामले को लेकर जिला चिकित्सालय के प्रशासक RMO डॉक्टर शरद दुबे ने बताया कि "जिला अस्पताल में एक मरीज रामप्रसाद को रामनगर के जिला चिकित्सालय रेफर लाया गया था. जिसकी बीच रास्ते में ही अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी. जिला चिकित्सालय गेट में कुछ समय के लिए एंबुलेंस का गेट नहीं खुला और मृतक का शव उतारने के लिए चालक को खिड़की से घुसकर दरवाजा खोलना पड़ा. इसके लिए एंबुलेंस संचालक को तलब किया गया कि वह समय समय पर एंबुलेंस का मेंटीनेश करा कर रखें, ताकि ऐसी कोई भी पुनरावृत्ति न हो सके.
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी: 10 भर्ती परीक्षाएं तय, हजारों पदों पर निकली वैकेंसी
सीजफायर का असर: तेल सस्ता होते ही Sensex-Nifty में जोरदार उछाल
सस्पेंड हुआ पुलिसकर्मी: टैक्सी ड्राइवर की आत्महत्या, 50 हजार रुपये की डिमांड पर जांच तेज
‘48 घंटे घर से बाहर न निकलें’: ट्रंप के बयान के बाद ईरान में भारतीयों के लिए चेतावनी
मध्य प्रदेश में मौसम की आंखमिचौली: बारिश और गर्मी के बीच झूल रहा प्रदेश
सीजफायर के पीछे की सच्चाई: ईरान की 10 शर्तों पर क्या झुकेगा अमेरिका?
कैसे पहचानें सच्चे ज्ञानी को? जानें उसके गुण और व्यवहार
‘काशी के कोतवाल’ Kal Bhairav की कहानी: आखिर क्यों हुआ Brahma का शिरच्छेद?
राशिफल 8 अप्रैल 2026: आज किस्मत देगी साथ या आएंगी चुनौतियाँ? जानें अपनी राशि का हाल
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज