ब्यावरा खाटू श्याम मंदिर में होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन-30 जनवरी को 26 कन्याओं का होगा निःशुल्क विवाह
ब्यावरा, नगर के प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर में सोमवार रात्रि को आगामी 30 जनवरी को आयोजित होने वाले निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य मंदिर स्थापना के प्रथम वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित किए जा रहे इस भव्य एवं सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था। मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष 26 कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। समिति ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
30 जनवरी को सुबह 11 बजे से निशान यात्रा एवं बारात निकाली जाएगी। इस यात्रा में बाबा खाटू श्याम जी की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यात्रा नगर के राजगढ़ रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी, जहां विवाह संस्कार संपन्न होंगे। दोपहर में पाणिग्रहण संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा, वहीं सायंकाल आशीर्वाद समारोह और भोजन प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इससे पूर्व 29 जनवरी को एकादशी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
बैठक में पंडाल, टेंट-लाइट, भोजन निर्माण एवं वितरण, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और साज-सज्जा, निशान यात्रा, बारात एवं पालकी सहित सभी व्यवस्थाओं का जिम्मेदारीपूर्वक विभाजन किया गया। अलग-अलग टोलियां बनाकर कार्य सौंपे गए हैं। मंदिर समिति ने नगरवासियों से इस पुण्य कार्य में सहयोग की अपील की है। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी हो गए मौन भागीरथपुरा जैसी दूषित पानी से घटी घटना का इंतजार हो रहा है रामपुरा में
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
“पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा” जैसे मैसेज कॉपियों में मिले
स्टेशन से मोबाइल लेकर भागे चोर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
US‑Iran Ceasefire के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की स्थिति पर नजर
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज