भारत से T20 सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम से निकाले 2 खिलाड़ी, बोर्ड ने किया ऐलान
न्यूजीलैंड की टीम T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीनों ही मैचों में कीवी टीम बुरी तरह हारी है। इसी के साथ टीम सीरीज भी हार गई है। इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम से 2 खिलाड़ियों को निकाल दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की आधिकारिक जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, क्योंकि कुछ खिलाड़ी टीम में वापस आ गए हैं, जो चोट या टी20 लीग खेलने की वजह से अभी तक सीरीज का हिस्सा नहीं थे।न्यूजीलैंड की टीम ने तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को सोमवार 26 जनवरी को टीम से रिलीज कर दिया है। 24 साल के क्रिस्टियन क्लार्क ने 21 जनवरी को नागपुर में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अपना T20I डेब्यू किया था। हालांकि, उस मैच में 4 ओवर के 40 रन उन्होंने खर्च किए थे और एक विकेट ही उनको मिला था। वहीं, रॉबिन्सन ने पांच मैचों की मौजूदा सीरीज के पहले T20I मैच में 15 गेंदों पर 21 रन बनाए। इन खिलाड़ियों की जगह मैट हेनरी और टिम साइफर्ट ने अगले मैचों में ली और फिर तीसरे मैच में भी यही दोनों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में नजर आए। ऐसे में एक-एक मैच खेलकर इनको बाहर कर दिया गया।न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, "क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को भारत में न्यूजीलैंड की T20 टीम से रिलीज कर दिया गया है, जबकि जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साइफर्ट अब कैंप में हैं। फिन एलन गुरुवार को त्रिवेंद्रम में टीम से जुड़ने वाले आखिरी सदस्य होंगे।"
फिन एलेन अभी तक बिग बैश लीग में खेल रहे थे, जहां वे फाइनल तक अपनी टीम पर्थ स्कॉचर्स के साथ रहे, जिसने छठा बीबीएल टाइटल जीता। 11 मैचों में 466 रन उन्होंने बनाए और वे एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के बीबीएल में लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। अब वे टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों में खेलेंगे और फिर टी20 विश्व कप की टीम का भी हिस्सा होंगे।
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी हो गए मौन भागीरथपुरा जैसी दूषित पानी से घटी घटना का इंतजार हो रहा है रामपुरा में
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
US‑Iran Ceasefire के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की स्थिति पर नजर
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी
मध्य प्रदेश में बदलाव: दिवाली तक नए UCC की तैयारी में जुटा गृह विभाग
विकास दर और महंगाई पर गवर्नर का बयान, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव
गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दिख रही कमी
मुस्लिम वोट बैंक पर टकराव: असम और केरल में सियासी समीकरण बदल रहे हैं
सड़क सुरक्षा संकट: इंदौर में लगातार बढ़ते हादसे, 41 लोगों की गई जान
अवैध खनन रोकने पहुंचे वन रक्षक को माफिया ने बेरहमी से कुचला
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी: 10 भर्ती परीक्षाएं तय, हजारों पदों पर निकली वैकेंसी
खिलाड़ियों और फैंस में फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया
अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के लोग हो सकते हैं शामिल
कानूनी विवाद के बीच अदाणी समूह ने कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखा
सीजफायर का असर: तेल सस्ता होते ही Sensex-Nifty में जोरदार उछाल
पीटरसन ने दिया इस पर मजेदार और हल्का-फुल्का जवाब