जो भी सामने आएगा, धूल धूसरित हो जाएगा; इरफान पठान ने टी20 वर्ल्ड कप की टीमों को भारत से चेताया
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन क्या कर रही, ऐसा लग रहा वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही बाकी टीमों को डरा रही है। 16 ओवर में 200 प्लस का रन चेज! 10 ओवर में 150 प्लस का रन चेज! कोई तुक्का नहीं कि रैंडम किसी एक मैच में हो गया। लगातार ऐसा कर रही। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के प्रतिद्वंद्वियों को चेताया है कि जो भी सामने आएगा, धूल धूसरित हो जाएगा। पूरी तरह तबाह हो जाएगा।टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी। 'हिस्ट्री रिपीट, हिस्ट्री डिफीट' उसका मंत्र है। हिस्ट्री रिपीट इसलिए कि 2024 की कामयाबी को दोहराना है। हिस्ट्री डिफीट इसलिए कि आज तक मेजबानी करने वाली टीमों ने उस बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। इसलिए भारतीय टीम इतिहास के संयोग को हराकर नया इतिहास रचने का लक्ष्य लेकर उतरने वाली है।
जब तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का बैट चेक करने लगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी
इरफान पठान ने कहा है कि भारतीय टीम तकरीबन अजेय दिख रही है। ऐसी टीम जिसे हराना लगभग असंभव है।अपने यूट्यूब चैनल पर पठान ने कहा, ‘इस भारतीय टीम को हराना करीब करीब असंभव सा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि जो भी इनके खिलाफ आएगा वो पूरी तरह तबाह होगा। वो क्रिकेट की कुछ इस तरह की खेल रहे हैं।’T20I में भारत के लिए 5 सबसे तेज फिफ्टी प्लस पारियां, अभिषेक शर्मा यहां भी छाए न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के तीसरे टी20 मैच का जिक्र करते हुए इरफान पठान ने कहा, 'जब जल्दी विकेट गिर जा रहे हैं जैसे संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, तब भी उनके अप्रोच में कोई बदलाव नहीं आ रहा। उसके बाद भी वे उसी ओवर में 16 रन जुटा ले रहे हैं। एक गेंदबाज के तौर पर आप विकेट लेने के बाद सुरक्षित महसूस करते हैं लेकिन इस भारतीय टीम के खिलाफ तो कोई सेफ जोन है ही नहीं।'पठान ने आगे कहा, ‘उनका अप्रोच ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को डराता है। भारतीय टीम अविश्वसनीय क्रिकेट खेल रही है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले दूसरी टीमों को पूरी तरह दहशतजदा कर रही है।’
अभी रिंकू सिंह और पांड्या तो…गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजी की गहराई की तारीफ
टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। भारत और श्रीलंका इसकी संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं। 8 मार्च को फाइनल के साथ टूर्नामेंट खत्म होगा। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप को भारत ने जीता था और तब रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे। वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था।
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी हो गए मौन भागीरथपुरा जैसी दूषित पानी से घटी घटना का इंतजार हो रहा है रामपुरा में
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
US‑Iran Ceasefire के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की स्थिति पर नजर
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी
मध्य प्रदेश में बदलाव: दिवाली तक नए UCC की तैयारी में जुटा गृह विभाग
विकास दर और महंगाई पर गवर्नर का बयान, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव
गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दिख रही कमी
मुस्लिम वोट बैंक पर टकराव: असम और केरल में सियासी समीकरण बदल रहे हैं
सड़क सुरक्षा संकट: इंदौर में लगातार बढ़ते हादसे, 41 लोगों की गई जान
अवैध खनन रोकने पहुंचे वन रक्षक को माफिया ने बेरहमी से कुचला
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी: 10 भर्ती परीक्षाएं तय, हजारों पदों पर निकली वैकेंसी
खिलाड़ियों और फैंस में फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया
अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के लोग हो सकते हैं शामिल
कानूनी विवाद के बीच अदाणी समूह ने कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखा
सीजफायर का असर: तेल सस्ता होते ही Sensex-Nifty में जोरदार उछाल
पीटरसन ने दिया इस पर मजेदार और हल्का-फुल्का जवाब