Pakistan vs Australia T20 सीरीज पर गहराया संकट, टीवी पर लाइव मैच नहीं देख पाएंगे फैंस
ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां टीम 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने वाली है। एक तरह से ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप के लिए ये ड्रेस रिहर्सल है। हालांकि, टी20 विश्व कप की टीम में शामिल 5 खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ 29 जनवरी से शुरू हो रही इस सीरीज में हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फिर भी टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी। हालांकि, चौंकाने वाली बात ये है कि इस सीरीज को कोई भी ऑस्ट्रेलिया में अपने टीवी सेट्स पर लाइव नहीं देख पाएगा।दरअसल, 3 मैचों की इस टी20 सीरीज के लिए किसी भी ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर ने मीडिया राइट्स नहीं खरीदे हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 29 जनवरी को लाहौर में खेला जाएगा, लेकिन टेस्ट और T20 क्रिकेट में समर सीजन में जबरदस्त रेटिंग के बावजूद अभी तक किसी ब्रॉडकास्टर ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज दिखाने के राइट्स नहीं लिए हैं। आज यानी 27 जनवरी की सुबह तक भी कोई डील ब्रॉडकास्टिंग को लेकर नहीं हुई है। अगर आखिरी समय में कोई डील नहीं हुई तो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के फैंस जैक एडवर्ड्स और महली बियर्डमैन जैसे उभरते सितारों को लाइव नहीं देख पाएंगे। इसके पीछे का कारण ये है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम में बड़े प्लेयर नहीं हैं। बाबर आजम जैसे खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में कोई देखना नहीं चाहता। टाइमिंग भी एक बड़ी समस्या है।टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन एलिस पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे, लेकिन ये टी20 विश्व कप 2026 टीम का हिस्सा हैं। उधर, एक ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन इनसाइडर ने याहू स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया को बताया, "मुझे लगता है कि कुछ साफ आकर्षण के बावजूद पाकिस्तान सीरीज को ब्रॉडकास्टर के लिए बेचना थोड़ा मुश्किल होगा। मैच रात 10 बजे (AEDT) तक शुरू नहीं होंगे और ऑस्ट्रेलियाई टीम में कुछ बड़े नाम नहीं हैं, इसलिए स्टार पावर उतनी नहीं है। यह कहने के बाद, यह 2026 है और स्पोर्ट्स फैन अपनी पसंदीदा टीमों को दुनिया में कहीं भी खेलते हुए फॉलो करने के आदी हैं। उम्मीद है कि आखिरी मिनट में कुछ हो जाएगा, लेकिन यह अच्छा नहीं लग रहा है।"
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी हो गए मौन भागीरथपुरा जैसी दूषित पानी से घटी घटना का इंतजार हो रहा है रामपुरा में
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
US‑Iran Ceasefire के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की स्थिति पर नजर
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी
मध्य प्रदेश में बदलाव: दिवाली तक नए UCC की तैयारी में जुटा गृह विभाग
विकास दर और महंगाई पर गवर्नर का बयान, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव
गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दिख रही कमी
मुस्लिम वोट बैंक पर टकराव: असम और केरल में सियासी समीकरण बदल रहे हैं
सड़क सुरक्षा संकट: इंदौर में लगातार बढ़ते हादसे, 41 लोगों की गई जान
अवैध खनन रोकने पहुंचे वन रक्षक को माफिया ने बेरहमी से कुचला
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी: 10 भर्ती परीक्षाएं तय, हजारों पदों पर निकली वैकेंसी
खिलाड़ियों और फैंस में फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया
अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के लोग हो सकते हैं शामिल
कानूनी विवाद के बीच अदाणी समूह ने कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखा
सीजफायर का असर: तेल सस्ता होते ही Sensex-Nifty में जोरदार उछाल
पीटरसन ने दिया इस पर मजेदार और हल्का-फुल्का जवाब