EU के साथ डील से भारत को होंगे तगड़े फायदे, ये सब चीजें होने वाली हैं सस्ती
भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए आधिकारिक स्तर की बातचीत पूरी कर ली है। इस समझौते से दोतरफा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उम्मीद की जा रही है कि इस समझौते पर इसी साल हस्ताक्षर किए जाएंगे और यह अगले साल की शुरुआत में प्रभावी हो सकता है।
क्या होगा सस्ता
वाणिज्य सचिव ने कहा, 'आधिकारिक स्तर की बातचीत समाप्त होने वाली है और दोनों पक्ष 27 जनवरी, मंगलवार को मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता के सफल समापन की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।' वाणिज्य सचिव ने कहा, 'वार्ता सफलतापूर्वक पूरी हो गई है और सौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है।' उन्होंने बताया कि इस समय समझौते के मसौदे की कानूनी जांच चल रही है। सरकार की कोशिश इन प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर समझौते पर हस्ताक्षर करने की है।
क्यों लगेगा समय
समझौते को लागू होने में समय लगेगा, क्योंकि इसके लिए यूरोपीय संसद की मंजूरी अनिवार्य है, जबकि भारत में केवल केंद्रीय मंत्रिमंडल की सहमति की आवश्यकता होती है। इस समझौते को 18 साल की लंबी बातचीत के बाद अंतिम रूप दिया गया है। वार्ता वर्ष 2007 में शुरू हुई थी। वार्ता पूरी होने की औपचारिक घोषणा मंगलवार को यहां होने वाले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जनवरी को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ शिखर वार्ता करेंगे।
भारत और यूरोपियन यूनियन में कितना व्यापार
यूरोपीय संघ भारत का बड़ा व्यापारिक भागीदार है। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 136.53 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। इसमें भारत का निर्यात 75.85 अरब अमेरिकी डॉलर और आयात 60.68 अरब अमेरिकी डॉलर था। इसके अलावा, यूरोपीय संघ भारत में एक बड़ा निवेशक भी है, जिसका अप्रैल 2000 से सितंबर 2024 तक संचयी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 117.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है।
समझौते के बाद लग्जरी कारें होंगी सस्ती
एफटीए के तहत भारत और यूरोपीय संघ के बीच टैरिफ रेट कोटा के तहत समझौता होगा, जिसमें सालाना आधार पर लग्जरी गाड़ियों के यूरोप से भारत आयात करने का कोटा निर्धारित किया जाएगा। इन गाड़ियों को कम आयात शुल्क के साथ आयात करने की इजाजत होगी। सूत्रों का कहना है कि पहले चरण में 15 हजार यूरो यानी करीब 16.3 लाख से अधिक मूल्य वाली कारों को कम आयात शुल्क साथ सीमित संख्या में आयात करने की अनुमति होगी। इससे वोक्सवैगन, ऑडी, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी यूरोपीय कारें भारतीय बाजार में सस्ती दर पर आ सकेंगी।
शराब और डायमंड भी होगा सस्ता
समझौते के बाद यूरोप से आने वाली शराब, वाइन और रफ डायमंड भी सस्ता होगा। भारत में रफ डायमंड (कच्चे हीरे) मुख्य रूप से यूरोप के बेल्जियम (विशेषकर एंटवर्प शहर) से आते हैं। बेल्जियम दुनिया का प्रमुख हीरा व्यापार केंद्र है। समझौते के जरिए हीरे के भारतीय बाजार में बिक्री करने पर यूरोप को आयात शुल्क से राहत मिलेगी।वहीं, भारत में यूरोप, मुख्य रूप से ब्रिटेन और आयरलैंड से स्कॉच व्हिस्की, वोदका और जिन जैसी शराब को आयात किया जाता है, जो अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अतिरिक्त, यूरोप से वाइन भी बड़ी मात्रा में भारत लाई जाती हैं, जिसका आयात शुल्क कम होगा। ऐसे में शराब और वाइन के दामों में भी गिरावट होगी। इसके साथ यूरोप में स्विट्जरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड से भारत में चॉकलेट आयात की जाती है, जिनकी कीमतों पर भी समझौते के बाद असर पड़ेगा।
(एजेंसी इनपुट शामिल)
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
आयुष्मान योजना के बजट में गड़बड़ी, जबलपुर मेडिकल कॉलेज पर आरोप
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
पनागर टीआई पर गिरी गाज, 4 पुलिसकर्मी निलंबित, 6 थाना प्रभारी को नोटिस
14.92 लाख रुपये के भुगतान में अनियमितता के आरोप