मंच पर फहराया तिरंगा, अचानक बेहोश हुए मंत्री, मचा हड़कंप
देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व के दौरान पूरे देश में झंड़ा फहराया गया। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान केरल के कन्नूर में राज्य के संग्रहालय एवं पुरातत्व मंत्री रामचंद्रन कदनप्पल्ली पुलिस मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद बेहोश हो गए।कांग्रेस (सेकुलर) के प्रदेश अध्यक्ष और कन्नूर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक कदनप्पल्ली (81), गणतंत्र दिवस के अवसर पर संदेश देते समय डीएससी बैंड, पुलिस, उत्पाद शुल्क, जेल, एनसीसी, एसपीसी, स्काउट्स और गाइड्स और जूनियर रेड क्रॉस सहित 24 प्लाटून की परेड का निरीक्षण करने के बाद बेहोश हो गए।जैसे ही वह बेहोश होकर गिरे जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें संभाल लिया और जमीन पर गिरने से बचाया। कुछ ही मिनटों में उन्हें होश आ गया और वे खुद चलकर एम्बुलेंस की ओर गए। उन्हें कन्नूर कस्बे के पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया है।
देश मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस
पूरा देश आज के दिन 77वां गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज भारतीय सेना ने अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन किया। क्कीसवीं सदी की बहु-ध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की वास्तविकता के बीच भारत ने सोमवार को अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संभावित नए सुरक्षा सहयोगी यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मौजूद थे।जहाँ एक ओर भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दोनों पक्ष इस सप्ताह एक 'सुरक्षा और रक्षा साझेदारी' के माध्यम से सहयोग मजबूत करने पर भी विचार कर रहे हैं। इस व्यापार समझौते में भारत द्वारा आयातित महंगी कारों पर सीमा शुल्क में भारी कटौती शामिल हो सकती है।
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान