गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश की झलक, राज्यपाल के ध्वजारोहण के साथ समारोह शुरू
भोपाल। 77वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह लाल परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली है. इस दौरान हर्ष फायर के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और विभिन्न बलों की कुल 23 टुकड़ियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
पुलिस बैंड ने दी राष्ट्रगान की प्रस्तुति
गणतंत्र दिवस पर पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी. हर्ष फायर के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई. समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त परेड का आयोजन हुआ. जिसमें अलग-अलग बलों की कुल 23 टुकड़ियां शामिल रही. परेड में अश्वारोही दल और श्वान दस्ता भी शामिल रहा. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने प्रदेश के नाम भाषण दिया, जिसमे उन्होंने 77वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है और कृषि का बजट लगातार बढ़ रहा है. एमपी टमाटर,लहसुन संतरा,धनिया में प्रथम स्थान पर है।
22 विभागों की झाकियां रही आकर्षण का केंद्र
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रदेश सरकार के 22 विभागों की झांकियां भी शामिल हुई. इनमें उद्यानिकी, आयुष, कृषि, गृह, जनजातीय कार्य, नगरीय विकास, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, वन और स्कूल शिक्षा जैसे विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है. मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं और उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की झलक देखने को मिली।
स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
लाल परेड ग्राउंड तिरंगे झंडे के रंग में रंगा दिखाई दिया. लाल परेड ग्राउंड पर लाल क़िले की प्राचीर की झलक देखने को मिली है. समारोह में भरतनाट्यम, कथक, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, मणिपुरी के साथ बुंदेलखंड राई नृत्य और मालवा के गणगौर नृत्य की प्रस्तुति हुई।
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान