मारुति सुजुकी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, ₹1183 करोड़ का है मामला
देश की लीडिंग कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) को इनकम टैक्स से जुड़ा एक नोटिस मिला है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आयकर प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज सहित कुल ₹1182.5 करोड़ टैक्स की मांग की है। कंपनी ने बताया कि वह आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दायर करेगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने पुष्टि की है कि इस ऑर्डर से उसके वित्तीय मामलों, परिचालन या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कंपनी को यह नोटिस ऐसे समय में मिला है, जब शेयर 1.87% टूटकर 15469.60 रुपये पर बंद हुआ।
35,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी
पिछले सप्ताह मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद जिले में साणंद के पास 35,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। राज्य सरकार के अनुसार, इस परियोजना से लगभग 12,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। देश की सबसे बड़ी यात्री कार निर्माता कंपनी यह प्लांट खोराज जीआईडीसी (गुजरात औद्योगिक विकास निगम) परिसर में स्थापित करेगी। सरकारी बयान के मुताबिक मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड जीआईडीसी द्वारा उपलब्ध कराई गई 1,750 एकड़ भूमि पर खोराज में नया वाहन विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी। कुल 35,000 करोड़ रुपये के इस निवेश से 12,000 से अधिक लोगों के लिए संभावित रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कैलेंडर वर्ष 2025 में 22.55 लाख इकाइयों का उत्पादन
मारुति सुजुकी ने कैलेंडर वर्ष 2025 में 22.55 लाख इकाइयों का रिकॉर्ड वार्षिक उत्पादन दर्ज किया जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.3 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने कहा कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब कंपनी का वार्षिक उत्पादन 20 लाख इकाइयों के स्तर को पार कर गया है। कंपनी ने वर्ष 2024 में 20.63 लाख इकाइयों का उत्पादन किया था। कंपनी के अनुसार 2025 में उत्पादन के लिहाज से उसके शीर्ष पांच मॉडल फ्रॉन्क्स, बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर और अर्टिगा रहे।
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है