ईरान नहीं बनाएगा परमाणु हथियार, ट्रंप की धमकी पर बोला – हम हर चीज के लिए तैयार
Iran News : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के भारतीय प्रतिनिधि डॉक्टर अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार बनाने का इरादा नहीं रखता, क्योंकि इस्लाम में इसे ‘हराम’ माना जाता है।
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु ऊर्जा का उपयोग केवल मानवीय जरूरतों और शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए करना चाहता है। उनका दावा है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम मानव कल्याण से जुड़ा है और हथियार बनाने से उसका कोई संबंध नहीं है।
हकीम इलाही ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगातार कड़ी निगरानी और प्रतिबंध लगाए गए हैं, जबकि अन्य देशों पर समान नियम लागू नहीं किए जाते।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान नए नहीं हैं और ईरान पहले भी ऐसी बातें सुन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान हर स्थिति के लिए तैयार है।
इसके अलावा, ईरान में इंटरनेट बंद किए जाने को लेकर भी उन्होंने सफाई दी। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान शांति बहाल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट अस्थायी रूप से बंद किया गया था, जबकि देश के भीतर लोकल इंटरनेट सेवाएं चालू रखी गईं।
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है