भोजशाला में अखंड पूजा शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
धार। बसंत पंचमी के मौके पर मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित भोजशाला में सूर्योदय होते ही पूजा शुरू हो गई है. सुबह से बड़ी संख्या में यहां पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सबसे पहले भोजशाला सत्याग्रह स्थल पर सूर्योदय होती ही मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित कई गई. इसके बाद पूजा-अर्चना और आरती की गई. फिर हवन कुंड में आहुति डालकर अखंड पूजा की शुरुआत हुई. भोजशाला में एक ही दिन में पूजा और नमाज होने की अनुमति मिलने के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर तैनात है. सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
भोजशाला में उमड़ी भक्तों की भीड़
धार भोजशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच मां वाग्देवी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोजशाला पहुंचे हैं. दूर दूर तक लंबी लाइन लगी हुई है. वहीं, प्रवेश द्वार से जिग-जैग बेरीकेडिंग की गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु लाइन में लग सके. इन बेरिकेड के बीच बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
भोजशाला में अखंड हवन जारी
भोजशाला के अंदर हवन कुंड में अखंड हवन किया जा रहा है।
मां वाग्देवी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
हर श्रद्धालु पहले हवन कुंड पर आहुति दे रहे हैं. इसके बाद आगे बढ़ रहें हैं।
हवन के बाद श्रद्धालु सीधे मां वाग्देवी के गर्भ गृह पर पहुंच रहे हैं।
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां के दर्शन कर श्रद्धालु खुश हैं।
नमाज के लिए अलग जगह निर्धारित
फिलहाल प्रशासन ने यह नहीं बताया है कि मुस्लिम पक्ष कहां नमाज अदा करेगा, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि भोजशाला परिसर में घुसने वाले गेट से पहले मौलाना कमालुद्दीन की बनी हुई दरगाह पर मुस्लिम पक्ष की नमाज करवाई जा सकती है. वहां आने-जाने के लिए बेरिकेड में गेट भी लगाए गए हैं. साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
722 उम्मीदवारों की किस्मत का दिन, असम में किसके सिर सजेगा ताज