ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, उत्तर प्रदेश से परीक्षा देने आ रही युवती की माता-पिता समेत मौत
ग्वालियर: बिजौली क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया. दुर्घटना में तीनों की ही मौके पर मौत हो गई. उत्तर प्रदेश से अपने माता-पिता के साथ युवती प्रतियोगी परीक्षा देने आ रही थी.
प्रतियोगी परीक्षा देने माता-पिता के साथ आ रही थी युवती
उत्तर प्रदेश के जिला जालौन की रहने वाली अर्पिता जाटव अपने माता पिता के साथ जेईई मेन्स की परीक्षा देने ग्वालियर आ रही थी. उसका परीक्षा सेंटर बिजौली थाना क्षेत्र के रतवई में स्थित एक निजी कॉलेज में था. उम्मीद थी पास हुई तो अच्छा कॉलेज मिलेगा लेकिन उसका सफर अधूरा रह गया. परीक्षा केंद्र से लगभग 100 मीटर पास में ही अर्पिता और उसके माता-पिता सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए और तीनों की ही मौके पर मौत हो गई.
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे आरक्षक मथुरा प्रसाद ने बताया कि "अर्पिता अपने पिता चंद्रपाल और मां राजश्री जाटव के साथ परीक्षा देने आई थी. पहले वे बिजौली थाना में पदस्थ अपने परिचित आरक्षक प्रदीप से मिले और उसकी बाइक लेकर परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे. लेकिन जल्दबाजी में सेंटर से आगे निकल गए. भटकते परिवार ने किसी से रास्ता पूछा और वापस बाइक सेंटर की ओर मोड़ दी लेकिन पुलिस थाने के कुछ दूर पहले ही एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी. जिसकी चपेट में आने से अर्पिता और उसके माता-पिता की मौत हो गई."
दो बेटों के अलावा नहीं बचा परिवार
बेहट एसडीओपी मनीष यादव के मुताबिक घटना के बाद तीनों मृतकों के बैग से मिले दस्तावेजों के मुताबिक ये लोग जालौन के करोती गांव के रहने वाले थे. हादसे के बाद तीनों मृतकों के शव ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. साथ ही उनके परिजन को सूचित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि, इस घटना के बाद चंद्रपाल के परिवार में अब उसके 2 बेटे बचे हैं. पुलिस ने दोनों बेटों को घटना की जानकारी दे दी है और दोनों ही जालौन से ग्वालियर के लिए रवाना हो चुके हैं.
डंपर छोड़ आरोपी ड्राइवर फरार
ऐसा नहीं है कि ग्वालियर चितौरा रोड पर यह पहला हादसा है बल्कि इस रोड पर अक्सर लोग हादसों का शिकार हो कर जान गंवा चुके हैं. इन हालातों को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश का माहौल बना हुआ है. घटना के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर से भी पुलिस बल बिजौली पहुंचाया गया था, जिससे चक्काजाम या उपद्रव जैसी स्थिति में हालातों को नियंत्रित किया जा सके. हालांकि ऐसी नौबत नहीं आई हालांकि पुलिस अब आरोपी डंपर चालक की तलाश में जुटी है जो घटनास्थल पर ही डंपर छोड़कर फरार हो गया था.
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
722 उम्मीदवारों की किस्मत का दिन, असम में किसके सिर सजेगा ताज