सागर में मिली वाग्देवी की 800 साल पुरानी प्रतिमा, भुजाओं में ज्ञान और विद्या के प्रतीक
सागर: विद्या और ज्ञान की देवी के रूप में मां वाग्देवी (सरस्वती) के पूजन का विशेष महत्व है. वैसे तो अन्य देवी देवताओं की तरह मां सरस्वती के मंदिर कम नजर आते हैं, लेकिन बुंदेलखंड अंचल में सदियों पुरानी प्रतिमाओं में मां सरस्वती के पूजन की जानकारी मिलती है. खासकर सनातन धर्म में मां सरस्वती को जिस तरह दर्शाया गया है, वैसी 800 साल पुरानी मूर्ति सागर के जिला पुरातत्व संग्रहालय में मौजूद है. इस प्रतिमा में मां वाग्देवी ज्ञान और विद्या के प्रतीक धारण किए हुए हैं. खास बात ये है कि मां सरस्वती के पूजन का महत्व जैन और बौद्ध धर्म में भी बताया गया है. इस प्राचीन प्रतिमा को हिंदू शास्त्रों में मां सरस्वती के रूप में वर्णन किया गया है.
जिला पुरातत्व संग्रहालय में मौजूद प्रतिमा
सागर जिला पुरातत्व संग्रहालय में बुंदेलखंड अंचल में मिली कई प्राचीन और ऐतिहासिक प्रतिमाएं मौजूद हैं. यहां पर मां सरस्वती की ऐसी प्रतिमा मौजूद है, जो 12 वीं शताब्दी की है. इन्हीं में से एक प्रतिमा है वाग्देवी की, जो करीब 800 साल पुरानी है. यह प्रतिमा देवरी से प्राप्त हुई थी. प्रतिमा के कई हिस्से खंडित हो चुके हैं और चेहरा भी स्पष्ट रूप नहीं दिखाई देता है.
संग्रहालय के प्रभारी सुजीत पुरी गोस्वामी बताते हैं कि "हमारे यहां मौजूद देवी सरस्वती की प्रतिमा 12वीं शताब्दी की है, जो देवरी से प्राप्त हुई थी. प्रतिमा के चेहरे पर कुछ क्षरण हो गया है और कुछ हिस्सा खंडित हो गया है, लेकिन ये प्रतिमा कई मायनों में विशिष्ट है."
शास्त्रों में वर्णन अनुसार निर्मित है प्रतिमा
संग्रहालय प्रभारी सुजीत पुरी गोस्वामी बताते हैं कि "इस प्रतिमा की खास बात ये है कि इसको हिंदू शास्त्रों में वर्णित मां वाग्देवी के रूप के आधार पर निर्मित किया गया है. मां सरस्वती की 4 भुजाएं होती हैं, जिन्हें हिंदू शास्त्रों में मन, बुद्धि, चेतना और अहंकार के प्रकटीकरण के तौर पर दर्शाया गया है. मां सरस्वती की प्रतिमा में जिन 4 वस्तुओं को दर्शाया गया है, वो भी अलग-अलग प्रतीक है.
उन्होंने आगे बताया कि "मां वाग्देवी के हाथ में मौजूद वीणा, कला और संगीत के प्रतीक है. वहीं, मां सरस्वती के एक हाथ में पांडुलिपि दर्शायी गई है, जो ज्ञान और विद्या का प्रतीक है. इनके एक हाथ में अक्षमाला को दर्शाया गया है, जो एकाग्रता, ध्यान और निरंतर अध्ययन का प्रतीक होती है. मां वाग्देवी के एक हाथ में कमल भी दर्शाया गया है, जो आत्मज्ञान का प्रतीक है. वहीं मां हंस पर विराजमान हैं, जो अच्छे और बुरे की पहचान का प्रतीक होता है."
संग्रहालय के प्रभारी सुजीत पुरी गोस्वामी बताते हैं कि "हमारे यहां मौजूद देवी सरस्वती की प्रतिमा 12वीं शताब्दी की है, जो देवरी से प्राप्त हुई थी. प्रतिमा के चेहरे पर कुछ क्षरण हो गया है और कुछ हिस्सा खंडित हो गया है, लेकिन ये प्रतिमा कई मायनों में विशिष्ट है."
शास्त्रों में वर्णन अनुसार निर्मित है प्रतिमा
संग्रहालय प्रभारी सुजीत पुरी गोस्वामी बताते हैं कि "इस प्रतिमा की खास बात ये है कि इसको हिंदू शास्त्रों में वर्णित मां वाग्देवी के रूप के आधार पर निर्मित किया गया है. मां सरस्वती की 4 भुजाएं होती हैं, जिन्हें हिंदू शास्त्रों में मन, बुद्धि, चेतना और अहंकार के प्रकटीकरण के तौर पर दर्शाया गया है. मां सरस्वती की प्रतिमा में जिन 4 वस्तुओं को दर्शाया गया है, वो भी अलग-अलग प्रतीक है.
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
722 उम्मीदवारों की किस्मत का दिन, असम में किसके सिर सजेगा ताज