धार भोजशाला में एक साथ होगी पूजा और जुमे की नमाज, SC ने तय किया समय
धार। मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित भोजशाला में पूजा या नमाज के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. SC ने कहा कि बेहतर होगा कि ऐसे इतंजाम हो कि दोनों समुदाय के लोग पूजा या नमाज कर सकें. सर्वेोच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) पेश हुए. वहीं, मस्जिद कमेटी की ओर से वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद और याचिकाकर्ता की ओर से वकील विष्णु शंकर जैन ने दलील पेश की।
भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
बसंत पंचमी के दिन धार जिला स्थित भोजशाला में पूजा या नमाज को लेकर उठा विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. इस विवाद पर सुनवाई करते हुए SC ने अहम फैसला सुनाया है।
भोजशाला में पूजा और नमाज के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने सुनवाई की।
इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि प्रशासन ऐसी व्यवस्था करे कि बसंत पंचमी की पूजा और नमाज दोनों हो सके।
नमाज के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. वहीं, नमाज के लिए मंदिर परिसर में ही अलग जगह निर्धारित होगी. साथ ही नमाजियों के लिए विशेष पास की व्यवस्था भी होगी. आने-जाने का रास्ता अलग होगा।
बसंत पंचमी की पूजा के लिए भी जगह निर्धारित होगी. वहीं, बसंत पंचमी की पूजा के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में प्रशासन को बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।
सुनाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश ASG ने कहा कि इस मामले में मुख्य याचिका पहले ही अप्रभावी हो चुकी है. ये आवेदन एक लंबित मामले में दायर किया गया है।
वहीं, मस्जिद कमेटी की ओर से वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने कहा कि पहले भी तीन बार बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ी है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने हिंदू पक्ष को तीन घंटे तक पूजा की अनुमति दी है।
इस दौरान ASI की ओर से वकील ने बताया कि पूजा का मुहूर्त दोपहर 1 बजे तक है. वे पूजा के लिए हिंदू पक्ष को अनुमति दे सकते हैं।
वहीं, याचिकाकर्ता की ओर से दलील पेश करते हुए वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि पूजा-अनुष्ठान सूर्योदय से सूर्यास्त तक होना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा मामला?
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इस याचिका में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज से रोकने और सिर्फ हिंदूओं को ही मां सरस्वती की पूजा-अर्चना देने की इजाजत की मांग की गई थी।
धार भोजशाला विवाद क्या है?
मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित भोजशाला एक ऐतिहासिक स्थल है, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन है. ASI ने इसे संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है. इतिहासकारों का मानना है कि भोजशाला का निर्माण राजा भोज द्वारा किया गया था. ये स्थान शिक्षा और ज्ञान का केंद्र था, जहां देवी सरस्वती की उपासना होती थी. वहीं, मुस्लिम समुदाय इस स्थल को कमाल मौला मस्जिद के रूप में मानता है. साथ ही यहां लंबे समय से यहां नमाज अदा करते आ रहा है. इतिहासकारों का कहना है कि मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती की दरगाह और मजार तो अहमदाबाद में है. भोजशाला में कब्जा करने के उद्देश्य से यह दरगाह बनाई गई है।
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
आज पंजाब में रेलवे पर असर: 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, जानें किन इलाकों में रुकेगी ट्रेन सेवा
Jairam Ramesh का महिला आरक्षण कानून पर हमला, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सरकार