अगले हफ्ते इस दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने घोषित किया 'Dry Day', जानें वजह
कोरिया : जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चंदन संजय त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले की सभी देशी, विदेशी और कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें, एफएल-3(ग) पर्यटन बार, एफएल-4(क) व्यवसायिक क्लब और सभी अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने बताया कि यह आदेश आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशों के परिपालन में जारी किया गया है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से हर साल शुष्क दिवस घोषित किया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके।
प्रशासन ने संबंधित संचालकों और अनुज्ञापत्रधारकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी दुकान, बार या अहाते में शराब बिक्री या परोसने का मामला सामने आता है, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न सरकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ऐसे में प्रशासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित करना एक नियमित प्रक्रिया है, जिससे सामाजिक अनुशासन और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
आज पंजाब में रेलवे पर असर: 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, जानें किन इलाकों में रुकेगी ट्रेन सेवा
Jairam Ramesh का महिला आरक्षण कानून पर हमला, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सरकार