Balodabazar Blast: स्पंज आयरन प्लांट में जोरदार धमाका, 6 की मौत, कई घायल
बलौदाबाजार : जिले के बकुलाही गांव स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसा उस समय हुआ जब किलन में कोयला जलाकर उसे घुमाया जा रहा था। अचानक हुए धमाके से पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
यह पूरा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमाका किलन में तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि, हादसे के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
घटना के बाद फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया गया है और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी और यदि लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पटना में बड़ा हादसा टला, CM मीटिंग से पहले BJP विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, सुरक्षित बचे