अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को देर रात हटाया, दिल्ली तक पहुंची थी शिकायत
अशोकनगर : मोहन सरकार ने बुधवार देर रात अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह का ट्रांसफर कर दिया है. आनंदपुर ट्रस्ट के पदाधिकारी की शिकायत पर अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाया गया है. उनकी जगह अब साकेत मालवीय अशोकनगर कलेक्टर का पद संभालेंगे. आदित्य सिंह को हटाकर भोपाल गैस त्रासदी राहत व पुनर्वास विभाग में उपसचिव के पद पर भेजा गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात तबादले के ये आदेश जारी कर दिए हैं.
संगठन से शिकायत के बाद हटाए गए आदित्य सिंह
आनंदपुर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने दिल्ली भाजपा हाई कमान से अशोकनगर में पदस्थ कलेक्टर आदित्य सिंह की शिकायत की थी. निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाया गया, जबकि उनकी जगह पर साकेत मालवीय को अशोकनगर जिले की कमान सौंपी गई है. बुधवार देर शाम नए कलेक्टर के नाम की घोषणा कर दी गई है. आनंदपुर ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर आदित्य सिंह को लेकर सीधे भाजपा हाई कमान दिल्ली से शिकायत की थी. शिकायत सामने आते ही सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया.और कलेक्टर को हटाने के लिए अंदरूनी स्तर पर प्रयास तेज कर दिए.
आदित्य सिंह पर क्या आरोप?
अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाए जाने का प्रमुखा कारण आनंदपुर ट्रस्ट विवाद है. आनंदपुर ट्रस्ट ने कथित तौर पर आदित्य सिंह द्वारा 3 करोड़ रु मांगने के आरोप लगाए थे, जिसके बाग ये कार्रवाई की गई है. हालांकि, ट्रस्ट द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत या आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है.
कलेक्टर को हटाने से पहले चुनाव आयोग से क्यो पूछा गया?
दरअसल, मध्य प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया SIR का काम अंतिम चरण में चल रहा है. इसे लेकर सरकार 21 फरवरी तक सीधे कलेक्टरों को हटाने का फैसला नहीं दे सकती, जिसके कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सरकार ने तीन आईएएस का पैनल तैयार किया और चुनाव आयोग को भेजा गया. इसमें आयोग ने साकेत मालवीय के नाम पर अपनी मोहर लगाई है. कलेक्टर मालवीय को व्यापम भोपाल से अशोकनगर कलेक्टर बनाया गया है. मालवीय भी आदित्य सिंह की तरह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
25 जनवरी को होना है सम्मान, हो गया ट्रांसफर
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आईएएस आदित्य सिंह का 25 जनवरी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान होना है, उसके पहले ही उनका कई आरोपों के साथ ट्रांसफर हो गया. दरअसल, वोटर लिस्ट में एसआईआर के काम में सबसे अच्छा परफॉर्म करने पर अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के हाथों 25 जनवरी को सम्मान मिलना तय किया गया था.
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
लाखों की कमाई का दावा: सरकारी सेवक बेच रहे निजी कंपनी के सपने, वीडियो हुआ वायरल।
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
किंग इज बैक: टी20 में 12वें शतक के साथ बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब।
प्रियांश-कोनोली की सुनामी: 13 ओवर में 182 रन की साझेदारी ने लखनऊ को मुकाबले से किया बाहर।
परिसीमन का डर और आधी आबादी का हक: जयराम रमेश ने सरकार को घेरे में लिया
100% शराब दुकान निष्पादन के साथ आबकारी विभाग ने लक्ष्य किया पार, चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
हंसी का नया डोज: 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखा आयुष्मान खुराना का जबरदस्त कॉमिक अंदाज।