टोनही बताकर महिला से मारपीट, कार्रवाई न होने पर SP कार्यालय पहुंची पीड़िता
Surguja: सरगुजा जिले में टोनही प्रताड़ना का मामला सामने आया है. यहां उदयपुर इलाके में एक महिला को जादू टोना करने वाली बताकर दो महिलाओं ने ही प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट की. उसने पूरे मामले की शिकायत उदयपुर थाने में लिखाई और जब कार्रवाई नहीं हुई तो सरगुजा पुलिस अधीक्षक के नाम पर भी आवेदन दिया.
सरगुजा में महिला को जादू-टोने वाली बताकर की मारपीट
इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन अब तक इस मामले में तो टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज नहीं किया गया है, पुलिस ने फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है. इस कार्रवाई से नाराज होकर पीड़िता महिला आज फिर एक बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और कड़ी कार्रवाई की मांग की. महिला का कहना है कि इस घटना के बाद से वह खुद को अपमानित महसूस कर रही है, क्योंकि सीधे तौर पर उसके ऊपर टोनही होने का आरोप लगाकर मारपीट और गाली गलौज किया गया है.
अंबिकापुर पहुंची पीड़िता महिला ने बताया कि आज से करीब 2 महीना पहले वह अपने घर में काम कर रही थी तभी उसकी पड़ोस की दो महिलाएं उसके घर पहुंची तब एक महिला कुल्हाड़ी ली हुई थी. वह उसे मारना चाहती थी और गाली गलौज कर रही थी. इसी दौरान दोनों महिलाओ ने पीड़िता पर आरोप लगाया कि वह जादू टोना करती है और इसकी वजह से वे परेशान हैं. इसके बाद दोनों महिलाये पीड़िता के बाल को पकडकर घसीटते हुए अपने घर ले गईं, जहां पहले से दो बैगा मौजूद थे. इसके बाद उनके सामने पीड़िता को जबरदस्ती बैठा दिया गया और फिर किसी तरीके से महिला वहां से भाग कर अपने घर आई.
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
पीड़िता ने परिवार वालों को घटना की पूरी जानकारी दी. इसके बाद पूरी घटना की रिपोर्ट दिखाने के लिए परिवार के लोग उदयपुर थाना पहुंचे लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं हुई तब उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया और फिर जांच शुरू हुई लेकिन पीड़िता महिला का आरोप है कि उदयपुर थाना के पुलिस वालों ने उसके आवेदन पर उचित कार्रवाई नहीं किया है. इस पर वह फिर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची हुई है, जहां उसने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और अपनी बात रखी. इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सीधे उदयपुर थाना प्रभारी से बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए. इस पर पता चला कि इस मामले के दो आरोपी महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, हालांकि पीड़िता का कहना है कि यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
सरेआम मारपीट, जान से मारने की धमकी से दहशत
टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने थपथपाई विभाग की पीठ; नवाचार और टीमवर्क को बताया सफलता का मंत्र।