हमें T20 वर्ल्ड कप को लेकर ICC से कोई डेडलाइन नहीं मिली; बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का दावा
टी20 विश्व कप शुरू होने में अब गिनती के दिन बचे हैं लेकिन इसमें बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक का समय दिया है कि वह स्पष्ट करे कि भारत में विश्व कप के मैच खेलेगा या नहीं। अगर बांग्लादेश भारत नहीं आने का फैसला करता है तो उसकी जगह पर किसी नई टीम को विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा। दूसरी तरफ बीसीबी ने आईसीसी की तरफ से खुद को मिले ऐसे किसी डेडलाइन से इनकार किया है।
ज़िम्बाब्वे को 40 गेंदों में 6 प्रति ओवर की औसत से 40 रन चाहिए
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड से रिलीज करने के बाद से ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नखरा दिखा रहा है। उसे टी20 विश्व कप के अपने सारे ग्रुप मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं लेकिन उसने आईसीसी से मांग की है कि उसके मैच भारत से बाहर यानी सह-मेजबान श्रीलंका में शिफ्ट किए जाए। इसके लिए उसने 'सुरक्षा कारणों' का हवाला दिया है। गतिरोध दूर करने के लिए आईसीसी और बीसीबी में बातचीत भी हुई।
आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग ठुकराई
आईसीसी ने बांग्लादेश की 'सुरक्षा' वाली चिंताओं को खारिज करते हुए साफ कहा है कि न तो उसके मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाएंगे और न ही किसी अन्य टीम से उसके ग्रुप की अदलाबदली की जाएगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते शनिवार को आईसीसी और बीसीबी अधिकारियों के बीच हुई बैठक में दोनों पक्ष अपने रुख पर अड़े दिखे। उसी रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारत में वर्ल्ड कप खेलने को लेकर 21 जनवरी तक अपना अंतिम फैसला सुनाने की डेडलाइन दी है।
टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश का कटेगा पत्ता, स्कॉटलैंड की होगी एंट्री?
बीसीबी ने डेडलाइन मिलने से किया इनकार
बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार ने बीसीबी की मीडिया कमिटी के चेयरमैन अमजद हुसैन को कोट करते हुए लिखा है, 'पिछले शनिवार यानी 17 जनवरी को आईसीसी के एक प्रतिनिधि आए थे और हमारे क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधियों ने उनके साथ बैठक की। विश्व कप में भागीदारी को लेकर वेन्यू का मसला है। हमने उन्हें वहां खेलने की अपनी अनिच्छा के बारे में बताया। हमने वैकल्पिक वेन्यू की गुजारिश की और हमारी विस्तार से चर्चा हुई।'हुसैन ने आगे कहा, 'उन्होंने हमें बताया कि वे आईसीसी को इस मुद्दे पर जानकारी देंगे और फैसले के बारे में हम लोगों को बाद में बताएंगे। इन बातचीत को लेकर उन्होंने किसी खास तारीख का कोई जिक्र नहीं किया या ये नहीं बताया के वे हमें कब जानकारी देंगे। उन्होंने हमसे सिर्फ ये कहा कि अगली चर्चा कब होगी, इसके बारे में वे हमें बताएंगे।'
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह प्रभावित
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।