कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात
रायपुर : नगर पालिक निगम कोरबा के रविशंकर नगर जोन जोन के विभिन्न वार्डाे को आज सोमवार को 03 करोड़ 20 लाख रूपये के नये विकास कार्याे की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में पृथक-पृथक स्थानों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान इन सभी विकास कार्याे का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया। उद्योग मंत्री देवांगन एवं महापौर राजपूत ने विकास कार्याे का भूमिपूजन करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य कर समयसीमा में इन कार्याे को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 34 दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक 01 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से कलवर्ट एवं नाला का निर्माण कराया जाना हैं। इसी प्रकार पं.रविशंकर शुक्ल जोनांतर्गत 06 शासकीय स्कूलों में 36 लाख रूपये की लागत से किचन शेड का निर्माण तथा 12 शासकीय स्कूलों में 60 लाख रूपये की लागत से बालक-बालिका शौचालय का निर्माण भी किया जाना हैं। इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्र. 33 मानिकपुर डिपरापारा में 25 लाख रूपये की लागत से सड़का निर्माण कार्य तथा वार्ड क्र. 26 अंतर्गत विनय सिंह घर से जैतखाभ के सामने तक एवं दादर मेन रोड से कुम्हार घर के पास कलवर्ट तक कृष्णानगर की आंतरिक गलियों का 15 लाख रूपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाना हैं। उद्योग मंत्री देवांगन एवं महापौर राजपूत ने आज पृथक-पृथक आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों में इन सभी विकास कार्याे का भूमिपूजन करते हुए उक्त महत्वपूर्ण विकास कार्याे की सौगात आमजन को प्रदान की गई।
समग्र विकास के साथ विद्यालयों की दशा में हो रहा ऐतिहासिक सुधार
इस मौके पर उद्योग मंत्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में हो रहे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षा के मंदिर विद्यालयों की दशा में ऐतिहासिक रूप से सुधार लाया जा रहा है, विद्यालयों में शौचालयों के अभाव या जीर्ण-शीर्ण शौचालय होने के कारण छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं को काफी असुविधा होती थी, किन्तु विगत 02 वर्षाे के दौरान इस दिशा में व्यापक कार्य किए गए हैं, विद्यालयों में सर्वसुविधायुक्त व स्वच्छ साफ शौचालय की सुविधा, साइकिल स्टैण्ड, किचन शेड निर्माण, अतिरिक्त कमरों के निर्माण, जीर्ण-शीर्ण शालाओं का नवीनीकरण, नये भवनों का निर्माण, बाउण्ड्रीवाल निर्माण आदि के कार्य व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार आशीर्वाद छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु हमें प्राप्त हो रहा है, जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन व सहयोग से कोरबा में विकास हेतु राशि की कोई कमी नहीं हो रही है, इसी के परिणाम स्वरूप यहॉ की जनताजनार्दन की मांग व उनकी आवश्यकता के अनुरूप लगातार व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
नहीं टूटेगा जनताजनार्दन का भरोसा
महापौर राजपूत ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी है, जो आगे भी जारी रहेंगे। कोरबा के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य धनकुमारी गर्ग, पार्षद नारायण कुर्रे, सुनीता चौहान, प्रताप सिंह कंवर, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, कोरबा मण्डल योगेश मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, सुशील गर्ग, सरजू अजय, दिनेश वैष्णव, राजेश लहरे, श्रीधर द्विवेदी, बी.एम.ओ.संजय अग्रवाल, राजेन्द्र राजपूत, बालगोविंद श्रीवास, मनोज सिंह राजपूत, दीपक यादव, आत्माराम गंर्धव, सुकेश दलाल, मिलाप बरेठ, गोपलाल राठिया, सरस्वती पटेल, हेमंत चन्द्रा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
आज पंजाब में रेलवे पर असर: 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, जानें किन इलाकों में रुकेगी ट्रेन सेवा
Jairam Ramesh का महिला आरक्षण कानून पर हमला, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सरकार