555% बढ़ा बैंक का मुनाफा, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 9% टूट गया शेयर का दाम
प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। आरबीएल बैंक के शेयर BSE में 9 पर्सेंट लुढ़ककर 297.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के जबरदस्त नतीजों के बाद भी आरबीएल बैंक के शेयरों में तेज गिरावट आई है। आरबीएल बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 555 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले एक साल में इस प्राइवेट बैंक के शेयरों में 87 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
555% बढ़ा है आरबीएल बैंक का तिमाही मुनाफा
आरबीएल बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 555 पर्सेंट बढ़कर 214 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक का मुनाफा 33 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर बैंक की प्रॉफिटैबिलिटी में 20 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। अगर पिछले एक साल में आरबीएल बैंक के शेयरों के परफॉर्मेंस की बात करें तो 20 जनवरी 2025 को बैंक के शेयर 158.50 रुपये पर थे। आरबीएल बैंक के शेयर 19 जनवरी 2026 को BSE में 297.40 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 331.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 146 रुपये है।
मिनीरत्न कंपनी के शेयरों की बंपर लिस्टिंग, 23 रुपये का शेयर 45 रुपये के पार
1657 करोड़ रुपये रही बैंक की इंटरेस्ट इनकम
आरबीएल बैंक की इंटरेस्ट इनकम चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 5 पर्सेंट बढ़कर 1657 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की समान अवधि में बैंक की इंटरेस्ट इनकम 1585 करोड़ रुपये थी। आरबीएल बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.63 पर्सेंट रहा, यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 33 बेसिस प्वाइंट कम रहा है। दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान बैंक की एसेट क्वॉलिटी में सुधार आया है। 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए रेशियो घटकर 1.88 पर्सेंट पहुंच गया, जो कि सितंबर 2025 तिमाही के आखिर में 2.32 पर्सेंट था।
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला
मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: CM मोहन यादव ने बारिश प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे को दी हरी झंडी
पर्यावरण संकट का दावा: न्यूक्लियर प्लांट से हडसन नदी में रेडियोधर्मी रिसाव, करोड़ों मछलियों की मौत का आरोप
डॉ. मोहन यादव बोले—युवाओं को प्रेरित करेगी यह पुस्तक
दर्दनाक सड़क हादसा: पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर ट्रक चढ़ा, 7 लोगों की जान गई
चीन का बड़ा कदम: PoK के पास नई प्रशासनिक इकाई, भारत ने जताई आपत्ति
आशा भोसले की सादगी और संघर्ष को याद कर भावुक हुए संगीतकार
UP में कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म, विनोद तावड़े आज करेंगे योगी आदित्यनाथ से अहम बैठक
हर मुकाम हासिल किया, फिर भी रह गया एक मलाल
मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
बड़ा खुलासा: श्रीनगर में लश्कर मॉड्यूल पर कार्रवाई, नकली दस्तावेजों के जरिए देशभर में नेटवर्क का विस्तार
शर्मनाक मामला: इंस्पेक्टर पर धोखे से संबंध बनाने और गर्भवती महिला को छोड़ने का आरोप
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?