कच्चे घर से पक्के सपनों तक: फूलबतिया बाई बैगा की बदली ज़िंदगी
कवर्धा। कबीरधाम जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र के सोनवाही गांव की रहने वाली फूलबतिया बाई बैगा के लिए हर मानसून डर और असुरक्षा लेकर आता था। कच्ची मिट्टी की दीवारें, दरकती खपरैल की छत और टपकता बारिश का पानी—उनका घर कम और चिंता ज्यादा था। लेकिन अब यह डर बीते कल की बात हो चुकी है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने उनके वर्षों पुराने सपने को हकीकत में बदल दिया है।
फूलबतिया बाई बैगा बताती हैं कि सीमित आय और संसाधनों की कमी के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए असंभव था। खासकर बरसात के दिनों में मुश्किलें और बढ़ जाती थीं। दूर-दराज के वनांचल क्षेत्र में रहने के कारण उन्हें लगता था कि सरकारी योजनाएं शायद कभी उनके गांव तक नहीं पहुंचेंगी। लेकिन जब पीएम जनमन आवास योजना के सर्वे में उनका नाम आया, तब पहली बार उन्हें महसूस हुआ कि सरकार सच में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।
आज फूलबतिया बाई बैगा एक मजबूत और सुरक्षित पक्के मकान में सुकून से रह रही हैं। भावुक होकर वे कहती हैं कि अब न धूप का डर है और न बारिश का। यह घर केवल एक छत नहीं, बल्कि उनके परिवार के सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की नींव है।
आवास के साथ ही रोजगार गारंटी योजना के तहत जॉब कार्ड पंजीयन से उन्हें अपने ही घर के निर्माण में 95 दिवस का रोजगार मिला। मजदूरी भुगतान के साथ भूमि सुधार कार्य, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिला।
दुर्गम वनांचल क्षेत्र होने के बावजूद जिला प्रशासन ने निर्माण सामग्री की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित की। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 2 लाख रुपये की स्वीकृत राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी गई, जिससे उन्होंने स्वयं निगरानी में घर बनवाया।
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत अब तक जिले में 4200 से अधिक बैगा परिवारों को पक्का आवास मिल चुका है। फूलबतिया बाई बैगा का यह घर इस बात का प्रतीक है कि सरकारी योजनाएं अब कागजों से निकलकर ज़मीन पर जीवन बदल रही हैं।
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला
मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: CM मोहन यादव ने बारिश प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे को दी हरी झंडी
पर्यावरण संकट का दावा: न्यूक्लियर प्लांट से हडसन नदी में रेडियोधर्मी रिसाव, करोड़ों मछलियों की मौत का आरोप
डॉ. मोहन यादव बोले—युवाओं को प्रेरित करेगी यह पुस्तक
दर्दनाक सड़क हादसा: पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर ट्रक चढ़ा, 7 लोगों की जान गई
चीन का बड़ा कदम: PoK के पास नई प्रशासनिक इकाई, भारत ने जताई आपत्ति
आशा भोसले की सादगी और संघर्ष को याद कर भावुक हुए संगीतकार
UP में कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म, विनोद तावड़े आज करेंगे योगी आदित्यनाथ से अहम बैठक
हर मुकाम हासिल किया, फिर भी रह गया एक मलाल
मोनालिसा भाग गई है…’—पति का दावा, लोगों से खोजने की अपील
होर्मुज तनाव का असर भारत पर—ट्रंप के ऐलान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, निफ्टी 23,600 के नीचे
बड़ा खुलासा: श्रीनगर में लश्कर मॉड्यूल पर कार्रवाई, नकली दस्तावेजों के जरिए देशभर में नेटवर्क का विस्तार
शर्मनाक मामला: इंस्पेक्टर पर धोखे से संबंध बनाने और गर्भवती महिला को छोड़ने का आरोप
मिशन गिद्ध: भोपाल से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा, 7 दिन में तय की 1274 KM दूरी—क्या है वजह?