बांग्लादेश का मसला हल नहीं हुआ तो हम वर्ल्ड कप खेलने पर पुनर्विचार करेंगे, पाकिस्तान की धमकी
भारत में विश्व कप के अपने मैच खेलने को लेकर नखरे दिखा रहा बांग्लादेश बोर्ड आईसीसी को मनाने की कोशिश में लगा हुआ है। गुहार लगा रहा कि उसके मैच श्रीलंका में कराए जाएं। न हो तो किसी ऐसी टीम से उसके ग्रुप की अदलाबदली कर दी जाए जिसके सारे ग्रुप मैच श्रीलंका में हैं। ऐसी एक टीम आयरलैंड हैं लेकिन उसने साफ मना कर दिया है कि वह ग्रुप की अदलाबदली नहीं करेगी। इस बीच पाकिस्तान ने एक नया पैंतरा खेला है। उसने धमकी दी है कि अगर बांग्लादेश का मसला हल नहीं होता तो वह टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर पुनर्विचार कर सकता है। हालांकि उसने इसे लकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है या आईसीसी ने नहीं कहा है।
पाकिस्तान की शरण में बांग्लादेश
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश अब पाकिस्तान की शरण में गया है और उससे कूटनीटिक और क्रिकेट से जुड़े सपोर्ट की मांग की है।
एआई से तैयार इन्फोग्राफ
रिपोर्ट के मुताबिक, 'बांग्लादेश की सरकार ने पाकिस्तान के अधिकारियों से संपर्क किया है और उनसे टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर सपोर्ट मांगा है। उन्हें सकारात्मक जवाब मिले हैं।'रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, ‘पाकिस्तान ने ये संकेत दिया है कि अगर बांग्लादेश के मसले का हल नहीं हुआ तो उनकी टीम वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को लेकर पुनर्विचार कर सकती है।’
क्या बांग्लादेश के साथ अपना ग्रुप बदलने के लिए तैयार है आयरलैंड? जानिए
पाकिस्तान का पैंतरा
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘सरकार से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम को लेकर बढ़ती चिंता के बीच पाकिस्तान भारत में हो रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी की समीक्षा करेगा। बांग्लादेश की सरकार कथित तौर पर पाकिस्तान से सपोर्ट मांगी है। अंदरुनी जानकारी रखने वालों ने संकेत दिया है कि अगर बांग्लादेश की चिंताओं को पर्याप्त रूप से दूर नहीं किया गया तो इससे टूर्नामेंट की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। पाकिस्तान ने जोर देकर कहा है कि किसी भी देश पर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए और उसने बांग्लादेश को इस मुद्दे पर पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया है।’
एआई से तैयार
एशिया कप में भी पाकिस्तान ने दी थी गीदड़भभकी
वैसे पाकिस्तान ने पहली बार कोई गीदड़भभकी नहीं दी है। पिछले साल एशिया कप में जब भारतीय कप्तान और टीम ने टॉस के वक्त और मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान और टीम से हाथ नहीं मिलाए थे, तब उसने टूर्नामेंट के बायकॉट की गीदड़भभकी दी थी। इस वजह से यूएई और पाकिस्तान का मैच देर से शुरू हुआ था। नखरे और ड्रामे के बाद आखिरकार पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई और उसकी गीदड़भभकी की असलियत भी सामने आ गई। संयोग से एशिया कप को भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीता लेकिन पाकिस्तान के ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर होटल चले गए। आज तक एशिया कप की वो ट्रॉफी भारत को नहीं मिली है।
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
आज पंजाब में रेलवे पर असर: 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, जानें किन इलाकों में रुकेगी ट्रेन सेवा
Jairam Ramesh का महिला आरक्षण कानून पर हमला, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सरकार