धान खरीदी पर सियासत तेज, कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी CM अरुण साव का पलटवार
CG News Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राज्य में धान खरीदी ने नया रिकॉर्ड जरूर बनाया है, लेकिन इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग करते हुए सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
नेता प्रतिपक्ष के बयान पर डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धान खरीदी को लेकर प्रदेश में भ्रम फैला रही है। अरुण साव ने स्पष्ट किया कि किसानों की नियमित रूप से धान खरीदी हो रही है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही कह चुके हैं कि किसान धैर्य रखें। एक-एक दाना धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी है और जो लोग किसानों को ठगते रहे हैं, उन्हें इस विषय पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी की गारंटी’ का दावा करने वाली भाजपा सरकार किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम और सम्मान देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ‘धान का कटोरा’ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसान अपनी फसल बेचने के लिए भटकने को मजबूर हैं।
महंत ने कोरबा और बागबाहरा जैसे क्षेत्रों में किसानों के आत्महत्या के लिए मजबूर होने का हवाला देते हुए शासन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के वादे जमीनी स्तर पर पूरे नहीं हो रहे हैं। टोकन व्यवस्था, ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप और बायोमेट्रिक सर्वर की समस्याओं के कारण किसान हताश हैं।
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप