तारा सुतारिया संग ब्रेकअप की खबरों के बीच वायरल हुआ वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'वक्त बुरा हो या अच्छा, बदलता
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों वो प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों तारा,वीर पहाड़िया संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर बीटाउन में चर्चा में रहीं। वीर और तारा के अलगाव की खबरें एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में हुए कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सामने आई। ऐसे में अब ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर पहाड़िया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो खुद के दर्द में होने की बात करते नजर आ रहे हैं। वीर का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर ने शेयर किया पोस्ट
वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया के ब्रेकअप की अफवाहों के बीच बुधवार रात को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो अच्छे और बुरे वक्त के बारे में बात करते नजर आए। वीर ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है'। वीर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है। वीर के इस पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। कई लोगों ने कहा कि वीर अपने ब्रेकअप के बाद काफी भावुक महसूस कर रहे होंगे।
तारा के बिना ही नूपुर की शादी में पहुंचे वीर
बता दें कि हाल ही में वीर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में शामिल हुए। वहीं, जब उन्हें शादी में शामिल होने के बाद एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर अकेले लौटते हुए और सीधे अपनी कार की तरफ जाते हुए देखे गए, तो इन अटकलों को और हवा मिली। देखने वालों ने तुरंत तारा की गैरमौजूदगी पर ध्यान दिया। बाद में उन्हें अपने भाई शिखर पहाड़िया और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ देखा गया, जिससे फैंस को और यकीन हो गया कि तारा इस ट्रिप का हिस्सा नहीं थीं।
क्या हुआ था कॉन्सर्ट में
दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट था, जिसमें तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया भी शामिल हुए थै। वहीं, तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर गई थी और उनके गानों पर परफॉर्म किया। इस दौरान दोनों काफी क्लोज दिखे। इतना ही नहीं उस दौरान उन्होंने तारा को किस भी किया था। वहीं, वीर का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वायरल में साफ दिखा था कि वीर को ये सब पसंद नहीं आया। ऐसे में अब दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा है।
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप