मोहम्मद सिराज बने इस टीम के कप्तान! IND vs NZ वनडे सीरीज के बीच हो गया बड़ा ऐलान
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है। सिराज को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जी हां, रणजी ट्रॉफी के बचे मुकाबलों के लिए उन्हें हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया है। हैदराबाद इस सीजन के अपने बाकी दो मैचों में 22 और 29 जनवरी को अपने होम ग्राउंड पर मुंबई और छत्तीसगढ़ का सामना करेगा। तिलक वर्मा इससे पहले हैदराबाद की टीम की कमान संभाल रहे थे, मगर वह आगामी इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 टीम का हिस्सा हैं। बता दें, तिलक वर्मा को पिछले दिनों टेस्टिकुलर टॉर्शन की दिक्कत हुई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। वह IND vs NZ टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों से भी बाहर हो गए हैं।
भारत की हार में सबसे ज्यादा वनडे शतक! बदकिस्मत केएल राहुल पहुंचे टॉप-5 में
सिराज को प्रोफेशनल लेवल पर कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन उन्हें देश के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में जो कमाल दिखाया है, उसे देखते हुए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उनके लिए अगले रणजी ट्रॉफी सीजन में कप्तान बनाए जाने का एक ट्रायल हो सकता है।सिराज मुंबई के खिलाफ बतौर कप्तान अपना डेब्यू मैच खेलेंगे। इससे पहले वह नेशनल कमिटमेंट की वजह से वह अपनी घरेलू टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे।
साल में सिर्फ 3 इंटरनेशल लीग्स खेल पाएंगे इस देश के खिलाड़ी, बोर्ड का बड़ा ऐलान
सिराज को कप्तान बनाने की घोषणा सिलेक्शन कमेटी ने की, जिसमें अमन राव पेराला को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में दोहरा शतक बनाया था। पी हरि मोहन की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में एनपी सिंह, ज्योति शेट्टी, शेख रियाजुद्दीन और आकाश भंडारी पैनल के अन्य सदस्य हैं|सिलेक्टरों के चेयरमैन हरिमोहन ने क्रिकबज को बताया, "हमने उनसे बात की है और वह बाकी सीजन के लिए उपलब्ध हैं। वह एक फाइटर हैं और हमेशा जीतना चाहते हैं, और हमें भरोसा है कि इसका असर दूसरों पर भी पड़ेगा। जहां तक अमन राव की बात है, वह हमारे लिए अंडर-19 और अंडर-23 एज-ग्रुप मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और विजय हजारे ट्रॉफी का उनका सीज़न भी अच्छा रहा है।"हैदराबाद की टीम: मोहम्मद सिराज (कप्तान), जी राहुल सिंह (उप कप्तान), सीवी मिलिंद, तनय त्यागराजन, के रोहित रायुडू, के हिमातेजा, ए वरुण गौड़, एम अभिरथ रेड्डी, राहुल रादेश (विकेटकीपर), अमन राव पेराला, सीटीएल रक्षण रेडी, एन नितिन साई यादव, कनाला नितेश रेड्डी, साई प्रगनय रेड्डी (विकेटकीपर) और बी पुन्नैया।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार