नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने की धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग, सरकार पर साधा निशाना
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में धान खरीदी की बदहाली और किसानों द्वारा आत्महत्या के प्रयास की बढ़ती घटनाओं पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है. इसके साथ ही धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग है.
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार पर साधा निशाना
चरणदास महंत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में ‘मोदी की गारंटी’ का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार आज किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम और सम्मान देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि छत्तीसगढ़ जैसा कृषि प्रधान राज्य, जिसे ‘धान का कटोरा‘ कहा जाता है, वहां आज किसान अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है.
कोरबा और बागबाहरा जैसे में किसानों का आत्महत्या के लिए मजबूर होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में सुशासन दम तोड़ चुका है. भाजपा ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का वादा कर मोदी की गारंटी का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत में किसान टोकन के लिए हफ़्तों इंतज़ार कर रहे हैं. ‘टोकन तुंहर हाथ‘ ऐप और बायोमेट्रिक सर्वर फेल हो चुके हैं, जिसके कारण अन्नदाता हताशा में घातक कदम उठाने पर विवश है.
सर्वर डाउन होने और ई-केवाईसी की जटिलता और अब ऑनलाइन खरीदी बंद होने के कारण हजारों किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं. खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी नजदीक आने से किसानों में डर का माहौल है कि उनका धान खेतों में ही सड़ जाएगा.
नेता प्रतिपक्ष की प्रमुख मांगे
आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए.
धान खरीदी की समय सीमा को तत्काल एक माह तक बढ़ाया जाए.
जिन किसानों का धान तकनीकी कारणों से नहीं बिक पाया है, उनका धान प्राथमिकता के आधार पर ऑफलाइन टोकन जारी कर खरीदा जाए.
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चेतावनी दी है कि, यदि सरकार ने अपनी नींद नहीं त्यागी और किसानों की समस्याओं का समाधान तुरंत नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगी और किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी.
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल