चाइनीज मांझा खरीदा तो सीधे जाएंगे जेल, अब सिर्फ जब्ती नहीं, दर्ज होगा 'गैर-इरादतन हत्या' का केस
MP High Court On Chinese Manjha: मकर संक्रांति हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अहम त्योहारों में से एक है. इस पर्व पर लोग तिल बने लड्डू खाते हैं. खुशियां बांटते और पतंगबाजी करते हैं. पतंग को उड़ाने के लिए चाइनीज मांझे का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये मांझा लोगों की मौत बन रहा है. अब इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है.
गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज होगा
चाइनीज मांझे पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने कहा कि बैन के बावजूद जानलेवा घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं. यदि नाबालिग चाइनीज मांझा के संबंध में पकड़े जाते हैं तो इसके जिम्मेदार अभिभावक होंगे. चाइनीज मांझे से हो रही मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा है कि चाइनीज मांझे से यदि किसी की मौत होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा.
Chinese Manjha Ban : चाइनीज मांझे पर इंदौर हाईकोर्ट सख्त, मौ*त पर गैर-इरादतन हत्या का केस
चाइनीज मांझे से इंदौर में ठेकेदार की मौत
चाइनीज मांझे की वजह से सोमवार को टाइल्स ठेकेदार की मौत हो गई. वे बाइक से खजराना से बंगाली चौराहे जा रहे थे. इस दौरान मांझा उनके गले में लिपट गया. इससे उनकी गर्दन कट गई. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही इंदौर, उज्जैन और छिंदवाड़ा में इस मांझे से कई लोग घायल हो गए.
भोपाल में पुलिस ने की कार्रवाई
भोपाल पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है. मीनाल स्थित किराना दुकान में चाइनीज मांझा बेचा जा रहा था. आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझा का 1 बड़ा रोलर, जिसमें 1000 मीटर मांझा, 4 चार मध्यम रोलर प्रत्येक में 500 मीटर मांझा और प्लास्टिक की पॉलिथिन के अंदर रखे थे. चाइनीज मांझे के 11 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 200 मीटर मांझा, इस तरह कुल लगभग 5200 मीटर चाइनीज मांझा जब्त किया गया.
क्यों है चाइनीज मांझा इतना खतरनाक?
चाइनीज मांझा को मैटेलिक पाउडर से तैयार किया जाता है. इसके अलावा धागे पर कांच के चूरे का इस्तेमाल किया जाता है.
चाइनीज मांझा नायलोन से बना होता है जो आसानी से टूटता नहीं है.
इस मांझे के इस्तेमाल केवल इंसानों को ही नहीं, पशु-पक्षियों को खतरा होता है.
चाइनीज मांझे से बाइक सवार, छतों पर खेलते बच्चों, राह चलते लोगों को सबसे बड़ा खतरा होता है.
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप