CM साय की बड़ी बैठक आज...किन योजनाओं की रफ़्तार से खुश नहीं हैं मुख्यमंत्री? शाम तक आ सकता है बड़ा अपडेट
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न शासकीय और खेल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां 11.30 बजे से वे लगातार विभागीय बैठकों में शामिल होकर अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इन बैठकों में प्रशासनिक प्रगति, योजनाओं की स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।
दोपहर में कार्यालयीन कार्य और खरोरा दौरा
दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में ही कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद 2.35 बजे वे रायपुर जिले के खरोरा के लिए रवाना होंगे। खरोरा में शाम 3 बजे आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया जाएगा।
शाम को मंत्रालय वापसी और समीक्षा बैठक
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 4.15 बजे मंत्रालय लौटेंगे। यहां वे पुनः विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 7.30 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।
अपेक्स बैंक की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आज
इसी बीच, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की ओर से आज बैंकिंग गतिविधियों को लेकर एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता दोपहर 12.30 बजे बैंक कार्यालय में मीडिया को बैंक की योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देंगे।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए