₹23 के IPO पर दांव लगाने की लूट, दूसरे दिन 22 गुना सब्सक्राइब, GMP में बंपर तेजी
भारत कोकिंग कोल (BCCL) का IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। सोमवार, 12 जनवरी को यह IPO बोली के दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। दूसरे दिन दोपहर तक यह करीबन 22 गुना सब्सक्राइब किया गया था। बता दें कि पहले ही दिन निवेशकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और इश्यू खुलते ही कुछ ही मिनटों में फुल सब्सक्राइब हो गया था। पहले दिन कुल मिलाकर यह आईपीओ 8.09 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिससे बाजार में इसका सेंटिमेंट काफी मजबूत नजर आ रहा है। यह IPO 10 जनवरी को खुला था और 13 जनवरी को बंद होगा। इससे पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹273.1 करोड़ जुटाए थे।
क्या है प्राइस बैंड
BCCL IPO का प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया गया है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी इसमें प्रमोटर Coal India अपनी हिस्सेदारी बेच रहा है और कंपनी को इस IPO से कोई नया पैसा नहीं मिलेगा। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 600 शेयर का है, जिसके लिए अपर प्राइस बैंड पर करीब ₹13,800 का निवेश करना होगा। इसी वजह से यह IPO छोटे निवेशकों के लिए भी काफी सुलभ माना जा रहा है। शेयरों का अलॉटमेंट 14 जनवरी को तय होने की उम्मीद है और 15 जनवरी को डिमैट अकाउंट में शेयर आने की संभावना है।
ग्रे मार्केट में जबरदस्त तेजी
ग्रे मार्केट में भी BCCL IPO की जबरदस्त धूम है। Investorgain.com के मुताबिक, 12 जनवरी की सुबह इसका GMP ₹10.6 चल रहा था। इसका मतलब है कि लिस्टिंग के समय शेयर करीब ₹33–34 के आसपास आ सकता है, जो इश्यू प्राइस ₹23 से करीब 46% ज्यादा है। अगर ऐसा होता है, तो लिस्टिंग के दिन निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कंपनी के शेयरों के 16 जनवरी को BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
कंपनी का कारोबार
भारत कोकिंग कोल देश की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी है, जिसकी घरेलू उत्पादन में करीब 58.5% हिस्सेदारी है। यह Coal India की 100% सब्सिडियरी है और इसके पास लगभग 7,910 मिलियन टन कोयले का भंडार है। भारत में कोयले की मांग अभी भी उत्पादन से ज्यादा है, जिस वजह से आयात जरूरी बना हुआ है। SBI Securities ने कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य की विस्तार योजनाओं को देखते हुए इस IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। हालांकि, एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि OFS होने की वजह से निवेशकों को लॉन्ग टर्म नजरिए से सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए