PSU नवरत्न के शेयरों का भाव 4% चढ़ा, Q3 रिजल्ट से गदगद निवेशक, कीमत 150 रुपये से कम
पीएसयू नवरत्न इरेडा के शेयरों में आज सोमवार को भारी बिकवाली के बीच तूफानी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 4 प्रतिशती के तेजी दर्ज की गई है। इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। बता दें, पब्लिक सेक्टर की कंपनी इरेडा का एकल आधार पर नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 585 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से कंपनी की आय बढ़ने से लाभ बढ़ा है। सरकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसे 425 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।बीएसई में आज सोमवार को इरेडा का शेयर 139.90 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 142.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।
खुल गए 2 कंपनियों के IPO, एक का GMP अभी से दिखा रहा 14 रुपये का फायदा
कितना रहा है कंपनी का रेवन्यू
कंपनी का ऑपरेटिंग रेवन्यू 38 प्रतिशत बढ़कर 2,140 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,699 करोड़ रुपये था। इरेडा के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) प्रदीप कुमार दास ने कहा, “इस तिमाही में इरेडा का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन भारत के नवीकरणीय ऊर्जा बदलाव को तेज करने के हमारे प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोन वितरण, नेट वर्थ और मुनाफे में बढ़ोतरी हमारे अंशधारकों के भरोसे को दिखाती है।”तीसरी तिमाही में कर्ज वितरण 32 प्रतिशत बढ़कर 9,860 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,449 करोड़ रुपये था। इस दौरान नेटवर्थ बढ़कर 13,537 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले दिसंबर तिमाही में 9,842 करोड़ रुपये था।
Dmart का नेट प्रॉफिट 18% बढ़ा, फोकस में रहेगा राधाकिशन दमानी का स्टॉक
शेयर बाजार में संघर्ष कर रहा है स्टॉक
भले ही आज शेयर बाजार में इरेडा के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 30.69 प्रतिशत की गिरावट आई है। इरेडा 52 वीक हाई 222.75 रुपये और 52 वीक लो लेवल 129.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 39 हजार करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए