300+ टारगेट चेज कर भारत ने लिखा नया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ भारत ने नया इतिहास रचा। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 301 रनों का टारगेट 49 ओवर में चेज किया। इसी के साथ टीम इंडिया नया इतिहास लिखने में कामयाब रही। भारत ने यह वनडे क्रिकेट में 20वीं बार 300 से अधिक रनों का टारगेट चेज किया है, जबकि दुनिया में और कोई टीम 15 बार से ज्यादा ऐसा नहीं कर पाई है। टीम इंडिया की इस रनचेज के हीरो चेज मास्टर विराट कोहली रहे, जिन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने शतक से मात्र 7 रनों से चूक गए।
हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को…हार कर भी न्यूजीलैंड के कप्तान को किस बात पर गर्व?
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 300 से अधिक रनों के टारगेट को चेज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम है। टीम इंडिया 20वीं बार इस कारनामे को करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है। वहीं इंग्लैंड दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 15 बार वनडे में 300 से अधिक का स्कोर चेज किया है। पाकिस्तान लिस्ट में चौथे पायदान पर है।
वनडे में सबसे अधिक 300 से अधिक रनों के टारगेट का पीछा करने वाली टीमें
20 - भारत*
15 - इंग्लैंड
14 - ऑस्ट्रेलिया
12 - पाकिस्तान
11 - न्यूज़ीलैंड / श्रीलंका
कोहली अपनी मां को देते हैं सभी अवॉर्ड, वजह जानकर आप हो जाएंगे इमोशनल
बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बोर्ड पर लगाए। डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोलस के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई थी, उस समय ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से 350 का स्कोर पार कर सकती है, मगर मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम 300 पर ही रुक गई। डेरिल मिशेल ने 84 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।301 के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, रोहित शर्मा 26 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान शुभमन गिल का साथ देने आए विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। गिल ने 56 तो कोहली ने 93 रन बनाए। नंबर-4 पर आकर श्रेयस अय्यर ने भी 49 रनों की पारी खेली। भारत के लिए इस टारगेट को हर्षित राणा ने भी 29 रनों की पारी खेलकर आसान बनाया। वहीं केएल राहुल ने नाबाद 29 रन बनाकर मैच फिनिश किया।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए