किसानों की खुलेगी किस्मत...खेती को 'लाभ का धंधा' बनाने के लिए 16 विभागों का महाप्लान, अब घर बैठे बढ़ेगी कमाई
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ घोषित किया है. सीएम मोहन यादव ने इसका औपचारिक ऐलान रविवार (11 जनवरी) को किया. पूरे साल किसानों के कल्याण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी. भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री ने कहा कि एमपी एकमात्र राज्य है, जहां बीते सालों के प्रयासों से खेती का रकबा ढाई लाख हेक्टेयर तक बढ़ गया है और किसानों के कल्याण के लिए गतिविधियां चलेंगी.
16 विभाग मिलकर काम करेंगे
खेती और किसानों से जुड़ी गतिविधियों में मध्य प्रदेश सरकार के 16 विभाग जुटेंगे. पूरे राज्य में अलग-अलग गतिविधियां संचालित की जाएंगी. कृषि से संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी दी जाएगी. कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए काम किया जाएगा. इसके साथ ही किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विभाग काम करेंगे.
अनुसंधान, इनोवेशन के माध्यम से कृषि सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जाएगा. युवाओं को भी खेती से जोड़ा जाएगा. कृषि पर्यटन से गांवों में नये रोजगार और पहचान के अवसर पैदा होंगे. खेती के साथ डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स समेत फल, सब्जी, मसाला और औषधीय फसलों के उत्पादन को भी मजबूती से बढ़ावा देंगे.
इसके साथ ही कृषि पर आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा. मेगा फूड पार्क, एग्री प्रोसेसिंग क्लस्टर और लॉजिस्टिक अधोसंरचना को मजबूत किया जाएगा. कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा बनाने के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट (CBG) की स्थापना की जाएगा. ‘एमपी ग्लोबल एग्री ब्रांडिंग’ और ‘एग्री-हैकाथॉन’ जैसी इनोवेशन एक्टिविटी पर फोकस किया जाएगा.
तीन नए रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे
कृषि क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए तीन नए रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे. डिंडौरी में श्रीअन्न (मिलेट्स), ग्वालियर में सरसों और उज्जैन में चना अनुसंधान केंद्र बनाया जाएगा. मई महीने में नर्मदापुरम में आम महोत्सव, अक्टूबर-नवंबर महीने में फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे. नरसिंहपुर में गन्ना महोत्सव होगा.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार