आज से शुरू हुआ 'संकल्प से समाधान', जानिए कैसे आपका नाम जुड़ेगा
MP News: मध्य प्रदेश में 12 जनवरी से ‘संकल्प से समाधान’ अभियान की शुरुआत की जाएगी. इसे 31 मार्च तक आयोजित किया जाएगा. स्वामी विवेकानंद की जंयती के अवसर मनाए जाने वाले युवा दिवस पर शुरू होने वाले इस अभियान से हिताग्राहियों को सरकारी योजना और सेवाओं का लाभ मिलेगा. इसे ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय और जिला स्तर पर संचालित किया जाएगा.
चार चरणों में पूरा होगा अभियान
इस अभियान को चार चरणों में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक पूरा किया जाएगा. संकल्प एवं समाधान अभियान का प्रथम चरण 12 जनवरी से 15 फरवरी, दूसरा चरण 16 फरवरी से 16 मार्च, तीसरा चरण 16 मार्च से 26 मार्च और चौथा और आखिरी चरण 26 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चलेगा. पहले ग्रामीण स्तर पर और आखिरी में जिला स्तर पर हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारी और कर्मचारी काम करेंगे.
प्रभारी मंत्री करेंगे समीक्षा
पूरी कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी. पोर्टल में प्रथम मॉड्यूल तैयार किया जाएगा. इसके बाद अधिकारियों और नागरिकों के लिए लॉगइन क्रिएट किए जाएंगे. शिविर में भाग लेने के लिए पोर्टल पर नागरिक शिविर के पूर्व अपनी सुविधानुसार शिविर रोस्टर से शिविर का चयन कर अपना आवेदन पोर्टल पर दर्ज कर पंजीयन कर सकेंगे. इस पूरी कार्रवाई की समीक्षा प्रभारी मंत्री करेंगे.
नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान के बारे में कहा कि सुशासन और स्वराज के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिये राज्य में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक “संकल्प से समाधान” अभियान चलाया जाएगा. अभियान में ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय समिति और आवेदन और शिकायतों के एकत्रीकरण के लिए ग्रुप तैयार किया जाएगा, जिसका एक नोडल अधिकारी होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार