3 माह 10 दिन की बच्ची की अचानक मौत से बवाल, परिजनों ने टीकाकरण पर लगाए आरोप
शहडोल : 3 माह 10 दिन की नवजात बच्ची की अचानक मौत से शहडोल के सूखा जिले में बवाल मच गया है. परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के दौरान लापरवाही के चलते उनकी मासूम बच्ची की मौत हुई है. परिजनों ने बताया कि 9 जनवरी को 3 माह 10 दिन की नवजात को आंगनबाड़ी केंद्र सूखा में टीकाकरण के लिए लाया गया था, टीका लगने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गई.
बच्ची की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्हारी ग्राम पंचायत के सूखा गांव की है, बताया जा रहा है कि सुनील कुमार पाल की नवजात बेटी को 9 जनवरी को आंगनबाड़ी केंद्र सूखा में टीका लगाया गया था, परिजनों का कहना है की बच्ची को एक साथ दो टीके लगाए गए, और तीन डोज दवा पिलाई गई, इसके कुछ ही घंटे के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. रात में बच्ची लगातार रोती रही और मां ने उसे दूध पिलाया लेकिन रात करीब 3:00 बजे जब माता-पिता जागे तो बच्ची में कोई हलचल नहीं थी और उसकी सांसे थम चुकी थीं
पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
धटना के बाद रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने इसे लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. परिजन आरोप लगा रहे हैं कि एएनएम ने गलत तरीके से टीकाकरण कर दिया, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हुई, मृत बच्ची के पिता सुनील पाल ने कहा, '' टीका लगने के बाद ही बच्ची की तबीयत खराब हुई है. इस घटना के बारे में ब्यौहारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.'' वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है, और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. अब पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे पता चल सकेगा कि आखिर बच्ची की मौत किस वजह से हुई है.
टीकाकरण को बताया पूरी तरह सुरक्षित
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील स्थापक ने सभी आरोपों को खारिज किया है. डॉ. सुनील स्थापक ने कहा, '' टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है और टीका लगने से किसी बच्चे की मौत संभव ही नहीं है. इस केंद्र में अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया था, जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं. पोस्टम\र्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्वास्थ्य विभाग भी रिपोर्ट के आधार पर आगे एक्शन लेगा.''
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए