अशुभ नहीं है नीला और काला रंग, वास्तु में माना जाता है अवसर और संतुलन का बेजोड़ मेल, जानें कैसे बदलता है आपकी किस्मत!
हम सभी अपने घर और ऑफिस में सुख, समृद्धि और अच्छे अवसर चाहते हैं. वास्तु शास्त्र में रंगों और दिशाओं का महत्व बहुत ज्यादा माना जाता है. खासतौर पर काला और नीला रंग, जो अकसर लोगों की समझ में “सिर्फ अंधेरा और भारीपन” लाते हैं, वास्तु के अनुसार इनके पीछे भी खास कारण होते हैं. अकसर लोग सोचते हैं कि ब्लैक रंग नकारात्मक होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका अर्थ अलग है. नीला रंग पैसा और अवसर लेकर आता है, जबकि काला रंग ध्यान और संतुलन की ऊर्जा देता है. इसके अलावा, मिरर यानी शीशा या ग्लास भी घर में ऊर्जा के बहाव को बदलता है. सही दिशा में मिरर रखने से धन की स्थिति मजबूत होती है, और गलत दिशा में रखने से संपत्ति के नुकसान की संभावना रहती है. इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि ब्लैक और ब्लू रंग का वास्तु में क्या महत्व है और मिरर को कहां और कैसे रखना चाहिए.
ब्लैक और नीला रंग: वास्तु में उनकी भूमिका
1. नीला रंग – पैसा और अवसर
नीला रंग वास्तु शास्त्र में धन और अवसर का प्रतीक माना जाता है. जब आपके घर या ऑफिस में नीला रंग सही जगह पर हो, तो यह आपके कैश फ्लो को बेहतर बनाता है. उदाहरण के लिए, अगर आपको जॉब या बिज़नेस में नए मौके मिल रहे हैं, तो नीले रंग की ऊर्जा इन्हें स्थिर और बढ़ाने में मदद करती है.
2. काला रंग – संतुलन और नियंत्रण
काला रंग अक्सर नकारात्मक माना जाता है, लेकिन वास्तु में यह ध्यान, स्थिरता और संतुलन का रंग है. यह ऊर्जा को नियंत्रित करता है और घर या ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है. इसलिए इसे पूरी तरह से नकारना सही नहीं होता.
3. ब्लैक और ब्लू की समानता
वास्तु शास्त्र में कहा जाता है कि ब्लैक और ब्लू के बीच संबंध है. दोनों ही रंग आपकी संपत्ति और पैसे के प्रवाह को प्रभावित करते हैं. नीला रंग सीधे अवसर और पैसा लाता है, जबकि काला रंग ऊर्जा को संतुलित करता है.
मिरर या शीशे का महत्व
1. ऊर्जा का प्रतिबिंब
मिरर घर की ऊर्जा को बढ़ाने या घटाने का काम करता है. सही दिशा में रखे मिरर से धन की स्थिति मजबूत होती है और घर की समृद्धि बनी रहती है.
2. नॉर्थ में मिरर रखना शुभ
वास्तु शास्त्र में कहा जाता है कि मिरर को नॉर्थ दिशा में रखना चाहिए. इससे धन और अवसर की वृद्धि होती है.
3. साउथ में मिरर नहीं रखना चाहिए
मिरर को साउथ दिशा में रखने से संपत्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए हमेशा मिरर की दिशा पर ध्यान देना जरूरी है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार