सिंधिया की छत्री पर मजदूर की मौत, मंदिर की मरम्मत के दौरान 30 फीट ऊंचाई से गिरा
ग्वालियर: सिंधिया राजवंश के छत्री परिसर में एक मजदूर की निर्माण कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है. घटना के बाद मृतक के परिजन ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मजदूर की पहचान बहोड़ापुर थाना क्षेत्र निवासी रवि प्रजापति के रूप में हुई है.
महाराष्ट्र की ठेका एजेंसी कर रही जीर्णोद्धार
इन दिनों सिंधिया राजघराने के छत्री परिसर में मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है. इसी कार्य के दौरान करीब 30 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर रवि प्रजापति की गिरने से मौत हो गई. बताया जा रहा है की इस प्रोजेक्ट पर महाराष्ट्र की उदय एजेंसी ठेके पर काम कर रही है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए एजेंसी द्वारा कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए हैं. जिसकी वजह से मजदूर हादसे का शिकार हुआ है.
30 फीट ऊंचाई से काम करते समय फिसला पैर
शनिवार दोपहर जब दुर्घटना हुई उस समय मजदूरों की एक टीम मंदिर पर काम कर रही थी. इसी टीम से मजदूर रवि प्रजापति 30 फीट ऊंचाई पर एक मंदिर की गुंबज पर मरम्मत कार्य कर रहा था. तभी उसका पैर फिसला और वह सीधा सिर के बल जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई.
बिना सुरक्षा इंतजाम काम कराने का आरोप
घटना के बाद मजदूर रवि प्रजापति के साथी मजदूर, ठेकेदार और एजेंसी का मैनेजर सभी मजदूर की मदद करने की जगह भाग खड़े हुए. वहीं घटना की सूचना मिलने पर तुरंत झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, इधर मृतक के परिजन भी घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए. रवि को मृत हालत में देख परिजन भड़क गए और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. परिजन का आरोप है कि इतनी ऊंचाई पर ठेकेदार बिना सुरक्षा व्यवस्था के मजदूरों से काम करा रहा है. जिसकी वजह से रवि हादसे का शिकार हुआ और उसकी मौत हो गई.
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
आयुष्मान योजना के बजट में गड़बड़ी, जबलपुर मेडिकल कॉलेज पर आरोप
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
पनागर टीआई पर गिरी गाज, 4 पुलिसकर्मी निलंबित, 6 थाना प्रभारी को नोटिस
14.92 लाख रुपये के भुगतान में अनियमितता के आरोप
‘लुटेरा’ फिल्म की कहानी के पीछे का राज, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
तिलक नगर में बवाल: बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार