कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के किसान आनंद सिंह कंवर की तकदीर
रायपुर : आदिवासी बहुल कोरबा जिले के कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी किसान आनंद सिंह कंवर की सफलता की कहानी आज कई किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। 6 एकड़ कृषि भूमि के मालिक आनंद सिंह बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों ने उनकी कृषि आय और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ाया है।
आनंद सिंह अपने खेतों में मुख्यतः धान की खेती करते हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य तथा कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली अतिरिक्त सहायता ने खेती को लाभदायक बनाया है। वे बताते हैं कि एक क्विंटल धान पर 3100 रुपये मिलने से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और खेती की ओर और अधिक रुचि ले रहे हैं।
पिछले वर्ष आनंद सिंह ने 50 क्विंटल धान की बिक्री की थी, जबकि इस वर्ष उन्होंने 80 क्विंटल धान बेचकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। प्राप्त राशि का उन्होंने सही उपयोग करते हुए खेत की सिंचाई व्यवस्था सुधारने के लिए मोटर पंप खरीदा, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता और बढ़ गई है।
आनंद सिंह धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की भी सराहना करते हैं। उनके अनुसार, खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे खरीदी प्रक्रिया सरल, सुगम और बिना किसी परेशानी के सम्पन्न होती है।
सरकारी योजनाओं, समय पर मिलने वाली सहायता और अपनी मेहनत के बल पर आनंद सिंह कंवर आज एक प्रगतिशील किसान के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उनकी यह सफलता कहानी न केवल ग्राम कछार बल्कि पूरे कोरबा जिले के किसानों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा